होम / टीवी / डिबेट में कृषि कानून के विरोध में आईं गेस्ट से एंकर ने पूछा ऐसा सवाल, उड़ गए होश

डिबेट में कृषि कानून के विरोध में आईं गेस्ट से एंकर ने पूछा ऐसा सवाल, उड़ गए होश

देश में नए कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार और किसान आमने-सामने हैं। नए कृषि बिल को लेकर देश में लगातार विरोध हो रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में नए कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार और किसान आमने-सामने हैं। नए कृषि बिल को लेकर देश में लगातार विरोध हो रहे हैं। सरकार बिल को वापस लेने को तैयार नहीं है और किसान का कहना है कि जब तक बिल वापस नहीं होगा, उनका विरोध जारी रहेगा। लेकिन किसान विरोध प्रदर्शन में नई बहस तब छिड़ गई, जब  इस बीच अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिआना और पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने किसान विरोध प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट कर दिए।

बाहरी लोगों द्वारा किए गए ट्वीट के चलते कुछ लोगों का कहना है कि ये मसला भारत का आंतरिक मसला है, जिसमें किसी बाहरी लोगों ने घुसने की जरूरत नहीं है, जिन लोगों को कृषि कानून का मतलब तक न पता हो। वहीं इसी मुद्दे पर निजी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ के एक डिबेट शो किया, जिसका टाइटल था ‘रिआना गैंग से सावधान इंडिया!’. इसमें किसानों की तरफ से पक्ष लेकर शामिल हुईं कश्मीरी एक्टिविस्ट इफरा जान उस वक्त बुरी फंस गई, जब एंकर अमन चोपड़ा ने उनसे केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों का नाम पूछ लिया। 

दरअसल, इफरा जान इस डिबेट में आईं तो थीं किसान आंदोलन के बारे में चर्चा करने, लेकिन इस मुद्दे पर जब एंकर आकाश चोपड़ा ने इफरा जान को बोलने का मौका दिया, तो उन्होंने इस मुद्दे से अलग हटकर भाजपा और चुनाव के मुद्दे पर बोलने लगीं। तो एंकर ने कहा कि, मैं इस वक्त इलेक्शन रिफॉर्म पर बात नहीं कर रहा हूं। बहस का टॉपिक नहीं पता क्या आपको? आप डिबेट में कहां पहुंच गईं? यहां टॉपिक किसान कानून और रिहाना पर है।

इसके बात एंकर ने उन्हें रोकते हुए मुद्दे में वापस आने को कहा, तो वे शांत नहीं हुईं, जिसके बाद एंकर ने कश्मीरी एक्टिविस्ट की कमजोर कड़ी पकड़ ली और उनसे पूछा कि आपको फार्म बिल पता है ना या फिर रिहाना वाला हाल है? एंकर ने उनसे तीनों कृषि कानूनों के नाम बताने को कहा, लेकिन इफरा गोल-गोल बातें करने से नहीं रुकीं और नाम बताने के बजाय इधर-उधर की बातें करती रहीं, जिसके बाद एंकर ने कहा कि आपका हाल तो रिआना से भी बुरा है।

बता दें कि किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिआना के ट्वीट के बाद बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने उन्हें इस मुद्दे पर न बोलने की नसीहत तक दे डाली है, जिनमें कंगना रनौत, अजय देवगन, अक्षय कुमार सरीखे कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने बाहरी लोगों को इस विषय में हस्तक्षेप करने पर लताड़ लगाई है।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘किसान हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके मुद्दों को हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मतभेद पैदा करने वाले किसी व्यक्ति पर ध्यान देने के बजाय एक सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।’ 

वहीं, अजय देवगन ने लिखा है, भारत और भारत की पॉलिसीज के खिलाफ किसी झूठे प्रोपागैंडा में मत आइए। इस घड़ी में बिना किसी झगड़े के एकजुट होने की जरूरत है।

कंगना रनौत ने तो करारा जवाब देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है, क्योंकि वे किसान नहीं, आतंकवादी हैं। ये भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि चीन हमारे कमजोर टूटे हुए राष्ट्र को अपने कब्जे में ले सके और इसे अमेरिका की तरह ही चीनी उपनिवेश बना सके..। चुप हो जाओ तुम मूर्ख, हम आपकी तरह अपना देश नहीं बेच रहे हैं।

दरअसल रिहाना ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में #FarmersProtest को भी दर्ज किया है।

 


टैग्स टीवी एंकर गेस्ट आकाश चोपड़ा इफरा जान
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

15 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago