होम / टीवी / अब इस मीडिया समूह के CEO बने बरुण दास
अब इस मीडिया समूह के CEO बने बरुण दास
समूह के संस्थापक व सीईओ रवि प्रकाश के यहां से जाने के बाद पूर्व में महेंद्र मिश्रा को सीईओ बनाया गया था
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘टीवी9’ (TV9) मीडिया समूह से मिली खबर के मुताबिक बरुण दास यहां के नए सीईओ बन गए हैं। समूह के संस्थापक व सीईओ रवि प्रकाश के यहां से जाने के बाद महेंद्र मिश्रा को हाल ही में सीईओ बनाया गया था। अब जानकारी मिल रही है कि बरुण दास इस ग्रुप के सीईओ बन चुके हैं। बरुण दास पूर्व में ‘जी’ समूह समेत कई मीडिया समूहों के सीईओ रह चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले 4 महीने में ये समूह के तीसरे सीईओ बने हैं। टीवी9 मीडिया समूह ने इसी साल टीवी9 भारतवर्ष के नाम से हिंदी न्यूज चैनल भी लॉन्च किया है।
बरुण दास ने करीब छह साल पहले ‘जी न्यूज’ (Zee News) के सीईओ का पद छोड़ दिया था। यहां उन्होंने करीब पांच साल तक इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाया था। ‘जी न्यूज’ छोड़ने के बाद बरुण दास ने एंटरप्रिन्योर के रूप में अपनी पारी शुरू कर दी थी और मीडिया कंसल्टेंसी फर्म ‘मायडिया 100 कम्युनिकेशंस’ (Mydia 100 Communications) के को-फाउंडर और डायरेक्टर बन गए।
आईआईटी मद्रास और आईआईएम कोलकाता के पूर्व छात्र बरुण दास को मीडिया सेक्टर में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह अब तक ‘MCCS’, ‘जी’, ‘इंडिया टुडे ग्रुप’, ‘एबीपी ग्रुप’ और ‘Astro All Asia, Networks Plc’ के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA) के वाइस प्रेजिडेंट भी हैं।
टैग्स टीवी9 रवि प्रकाश महेंद्र मिश्रा बरुण दास