होम / टीवी / TRP सिस्टम में सुधार की पहल, सरकार ने मांगे सुझाव: केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन

TRP सिस्टम में सुधार की पहल, सरकार ने मांगे सुझाव: केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन

सरकार ने टेलीविजन दर्शक मापन प्रणाली (टीआरपी) में व्यापक सुधारों का प्रस्ताव रखा है, जिससे यह प्रणाली अधिक सटीक, प्रतिस्पर्धी और वर्तमान मीडिया कंजप्शन पैटर्न को बेहतर ढंग से दर्शा सके।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

सरकार ने टेलीविजन दर्शक मापन प्रणाली (टीआरपी) में व्यापक सुधारों का प्रस्ताव रखा है, जिससे यह प्रणाली अधिक सटीक, प्रतिस्पर्धी और वर्तमान मीडिया कंजप्शन पैटर्न को बेहतर ढंग से दर्शा सके। बुधवार को लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा, “सरकार ने टेलीविजन दर्शक मापन प्रणाली में सुधारों का प्रस्ताव रखा है। भारत में टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए 16 जनवरी 2014 की मौजूदा नीति दिशानिर्देशों में संशोधन हेतु मसौदा अब मंत्रालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक सुझावों के लिए जारी कर दिया गया है।”

डॉ. मुरुगन ने आगे बताया कि प्रस्तावित संशोधन “उचित प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, अधिक सटीक और प्रतिनिधित्वकारी डेटा प्राप्त करने और मौजूदा मीडिया परिदृश्य को ईमानदारी से प्रतिबिंबित करने” के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।

यह कदम सरकार की उस मंशा की ओर इशारा करता है, जिसके तहत वर्तमान में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के एकाधिकार वाले टीवी रेटिंग सिस्टम में नए खिलाड़ियों को प्रवेश का अवसर देने की तैयारी की जा रही है।

सांसद ईटाला राजेन्द्र, चंद्रमोहन किरण कुमार रेड्डी और डी.के. अरुणा ने यह सवाल पूछा था कि क्या सरकार टेलीविजन दर्शक मापन प्रणाली में व्यापक भागीदारी को रोकने वाले प्रतिबंधात्मक प्रावधानों में बदलाव करने जा रही है।

फिलहाल BARC को भारत में टेलीविजन रेटिंग के लिए एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था माना जाता है, लेकिन इस प्रणाली की पारदर्शिता, सैंपल प्रतिनिधित्व और कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से आलोचना होती रही है। प्रस्तावित सुधारों के जरिए बहु-एजेंसी मॉडल को जगह मिल सकती है, जिससे इन पुराने सवालों को हल करने में मदद मिल सकती है।

हालांकि मंत्री के जवाब में भागीदारों की ओर से मिले सुझावों का विशेष उल्लेख नहीं था, लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि “विशेषज्ञों, हितधारकों, समितियों और कार्यबल” से इस विषय में सुझाव मांगे गए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी मसौदा दिशानिर्देश फिलहाल सार्वजनिक विचार-विमर्श के लिए खुले हैं। अंतिम रूप दिए जाने के बाद यह नया फ्रेमवर्क बदलते दर्शक व्यवहार और डिजिटल व हाइब्रिड कंटेंट की ओर बढ़ते रुझान के अनुरूप होगा।

मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स इन सुधारों को एक जरूरी कदम मान रहे हैं, जिससे टीआरपी प्रणाली की विश्वसनीयता मजबूत होगी। यह प्रणाली ही उस आधारशिला की तरह है, जिस पर कंटेंट प्रोग्रामिंग, विज्ञापन रणनीतियों और मीडिया निवेश के फैसले टिके होते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago