होम / टीवी / प्रसारण क्षेत्र में बिजनेस को सरल बनाने की दिशा में TRAI ने बढ़ाए कदम, मांगे सुझाव

प्रसारण क्षेत्र में बिजनेस को सरल बनाने की दिशा में TRAI ने बढ़ाए कदम, मांगे सुझाव

ट्राई ने दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र में कारोबार करने के लिए कई तरह की जरूरी प्रक्रियाओं को सरल बनाने (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) की दिशा में एक कदम बढ़ाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई (TRAI) ने दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र में कारोबार करने के लिए कई तरह की जरूरी प्रक्रियाओं को सरल बनाने (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) की दिशा में एक कदम बढ़ाया है। इसे लेकर ट्राई ने एक परामर्श पत्र जारी कर सार्वजनिक राय मांगी की है।

ट्राई का कहना है कि दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र में मौजूदा प्रक्रियाओं में विभिन्न चिंताओ की पहचान करने और भारत के अनुकूल कारोबारी माहौल बनाने हेतु दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र की विनियामक प्रक्रियाओं, नीतियों और प्रथाओं में आवश्यक सुधारों के लिए उपाय सुझाने के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए यह परामर्श पत्र जारी किया गया है।

ट्राई ने देश में दूरसंचार व प्रसारण क्षेत्रों में अपने कारोबार को शुरू करने और संचालन में उनके सामने आने वाली कठिनाइयों पर हितधारकों से टिप्पणी मांगी है, ताकि मौजूदा प्रक्रियाओं को सरल और बिजनेस के अनुकूल बनाया जा सके। साथ ही ट्राई ने हितधारकों से इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश हो सके, इसके लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने जाए को लेकर सुझाव मांगा है।

स्वत: संज्ञान लेते हुए ट्राई ने बुधवार को दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र में कारोबारी सुगमता पर जारी अपने परामर्श पत्र में सभी तरह की मंजूरी को ऑनलाइन करने और एकल खिड़की से अनुमति देने की प्रणाली को स्थापित करने पर विचार आमंत्रित किए हैं।

इस परामर्श पत्र में एकल खिड़की मंजूरी की व्यवस्था को स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा गया है कि निवेशक या उद्यमी को सभी लाइसेंसों के लिए आवेदन करने की अनुमति होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन की भौतिक प्रतियां जमा करने या फिर किसी विभाग में जाने की जरूरत भी नहीं होनी चाहिए।

ट्राई ने दरअसल अनुमति की प्रक्रिया को पूरी तरह से एक जगह पर केंद्रित करने और ऑनलाइन बनाने का प्रस्ताव रखा है। फिलहाल इस प्रक्रिया में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में आवेदन करने पड़ते हैं।

नियामक ने पांच जनवरी तक लोगों से विचार मांगे हैं तथा जवाबी टिप्पणी के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी तय की है।


टैग्स मीडिया ट्राई चैनल बिजनेस प्रसारण क्षेत्र
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago