होम / टीवी / TV ब्रॉडकास्टर्स के विरोध के बाद सामने आया TRAI, कही ये बात
TV ब्रॉडकास्टर्स के विरोध के बाद सामने आया TRAI, कही ये बात
‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (TRAI) के ‘नए टैरिफ ऑर्डर-2.0’ (NTO.2.0) के खिलाफ ब्रॉडकास्टर द्वारा एकजुट होकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब ‘ट्राई’ आगे आया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (TRAI) के ‘नए टैरिफ ऑर्डर-2.0’ (NTO.2.0) के खिलाफ ब्रॉडकास्टर द्वारा एकजुट होकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब ‘ट्राई’ आगे आया है। ‘ट्राई’ के चेयरमैन आरएस शर्मा का कहना है कि वे इस मुद्दे पर स्टेकहोल्डर्स (stakeholders) के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं।
सोमवार को एक प्रेस वार्ता में शर्मा ने कहा, ‘नए टैरिफ ऑर्डर में किए गए संशोधनों को लेकर ब्रॉडकास्टर्स को कोई भी दिक्कत है तो वह इस पर उनके साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।’ शर्मा का कहना था कि पिछले साल लागू किए गए टैरिफ ऑर्डर (NTO) के बाद पांच प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने अपने कुछ फ्री टू एयर (FTA) चैनल्स को पे चैनल में परिवर्तित कर दिया था और अपने प्रमुख चैनल्स को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बुके (bouquet) में भी शामिल कर लिया था।’
शर्मा ने यह भी कहा, ‘नया टैरिफ ऑर्डर-2.0 (NTO 2.0) सिर्फ पहले ऑर्डर का संशोधित रूप है और उसे कंज्यूमर्स की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। ट्राई किसी भी चैनल बुके के खिलाफ नहीं है।’
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स टैरिफ ऑर्डर ट्राई ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री आरएस शर्मा