होम / टीवी / TRAI ने 'राष्ट्रीय प्रसारण नीति-2024' के निर्माण पर जारी किया परामर्श पत्र

TRAI ने 'राष्ट्रीय प्रसारण नीति-2024' के निर्माण पर जारी किया परामर्श पत्र

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई ने मंगलवार को 'राष्ट्रीय प्रसारण नीति-2024 के निर्माण के लिए इनपुट' पर एक परामर्श पत्र जारी किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई ने मंगलवार को 'राष्ट्रीय प्रसारण नीति-2024 के निर्माण के लिए इनपुट' पर एक परामर्श पत्र जारी किया है। इस परामर्श पत्र में भारत को एक ‘वैश्विक सामग्री केंद्र’ बनाने के उद्देश्य से प्रसारण क्षेत्र के मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। 

परामर्श पत्र में नीति और विनियामक उपायों तथा सार्वभौमिक पहुंच के माध्यम से अर्थव्यवस्था में योगदान बढ़ाने, अनुसंधान और विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हुए नवाचार को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्ट-अप संवर्धन के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर सवाल उठाये गये हैं।

परामर्श पत्र में सार्वजनिक सेवा प्रसारण को मजबूत करने, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के मुद्दों, पायरेसी रोकना और कंटेंट सुरक्षा सुनिश्चित करने, मजबूत दर्शक माप प्रणाली (ऑडियंस मीजरमेंट सिस्टम), स्थलीय प्रसारण और सामाजिक-पर्यावरणीय जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई है।

ट्राई के अनुसार प्रसारण क्षेत्र एक उभरता हुआ क्षेत्र है जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान करने की भारी संभावना है। नीति निर्माण के लिए इनपुट्स का उद्देश्य नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के युग में देश में प्रसारण क्षेत्र के नियोजित विकास और वृद्धि के लिए दृष्टिकोण, मिशन, उद्देश्यों और रणनीतियों को निर्धारित करना है।  

जुलाई 2023 में, सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने ट्राई से राष्ट्रीय प्रसारण नीति तैयार करने के लिए ट्राई अधिनियम, 1997 की धारा 11 के तहत अपने इनपुट प्रदान करने का अनुरोध किया था।  इसी क्रम में ट्राई ने सबसे पहले 21 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय प्रसारण नीति के निर्माण को लेकर आवश्यक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक पूर्व-परामर्श पत्र जारी किया। ट्राई को 28 टिप्पणियां प्राप्त हुईं और उन्होंने लिखित प्रस्तुतियों और बैठकों से उत्पन्न मुद्दों की जांच की, विभिन्न मीडिया और उद्योग रिपोर्टों, सार्वजनिक दस्तावेजों, अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं और क्षेत्र के मौजूदा मुद्दों पर सरकार द्वारा की गई पहल का अध्ययन किया।

 

इसके बाद अब 'राष्ट्रीय प्रसारण नीति-2024 के निर्माण के लिए इनपुट' पर यह परामर्श पत्र हितधारकों से टिप्पणियां मांगने के लिए तैयार किया गया है और इसे ट्राई की वेबसाइट (www.trai.gov.in) पर रखा गया है। परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर हितधारकों से 30 अप्रैल, 2024 तक लिखित टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं। वैसे इस परामर्श पत्र में कोई प्रति-टिप्पणी आमंत्रित नहीं की जा रही है, क्योंकि यह पत्र प्रसारण नीति के लिए इनपुट तैयार करने के उद्देश्य से है।

 


टैग्स ट्राई कंसल्टेशन पेपर परामर्श पत्र राष्ट्रीय प्रसारण नीति
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago