होम / टीवी / TRAI के इस फैसले से सस्ते TV चैनल के लिए अभी और करना होगा इंतजार

TRAI के इस फैसले से सस्ते TV चैनल के लिए अभी और करना होगा इंतजार

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने नए टैरिफ (NTO 2.0) को लागू करने की डेडलाइन 30 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने नए टैरिफ (NTO 2.0) को लागू करने की डेडलाइन 30 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दी है। पहले इसे लागू करने की समय सीमा 1 जून 2022 थी। इस बढ़ाई गई डेडलाइन से सस्ते टीवी चैनल के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा।

ट्राई ने ब्रॉडकास्टर्स और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) को लिखे एक पत्र में कहा, ‘टेलीविजन चैनलों के सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स यह सुनिश्चित करना होगा कि 30 नवंबर, 2022 से ग्राहकों को उनके द्वारा चुने गए चैनलों या बुके के मुताबिक ही सर्विस मुहैया करायी जा रही हो।’

प्राधिकरण (ट्राई) ने गठित समिति द्वारा पहचाने गए मुद्दों को हल करने के लिए  ‘प्रसारण एवं केबल सेवाओं के लिए नए विनियामक ढांचे से संबंधित मुद्दों’ पर परामर्श पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि चल रही परामर्श प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए, उक्त पत्र दिनांक 03 फरवरी 2022 के तहत प्रदान की गई समय सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

ट्राई ने आगे कहा, ‘सभी प्रसारक 31 अगस्त 2022 तक नए विनियामक ढांचे 2020 के अनुसार,  चैनलों के नाम, प्रकृति, भाषा, चैनलों की प्रति माह एमआरपी और चैनलों के बुके की संरचना व एमआरपी में किसी भी बदलाव के बारे में प्राधिकरण को रिपोर्ट करेंगे और साथ ही इस तरह की जानकारी को अपनी वेबसाइट्स पर प्रकाशित करेंगे। जिन प्रसारकों ने नए विनियामक ढांचे 2020 के अनुपालन में अपने आरआईओ (RIO) को पहले ही जमा कर दिया है, वे भी 31 अगस्त 2022 तक अपने आरआईओ को संशोधित कर सकते हैं।

ट्राई ने आगे कहा कि इसके अलावा सभी डीपीओ 30 सितंबर 2022 तक, पे चैनलों के डीआरपी और पे चैनलों के बुके, और पे व एफटीए चैनलों के बुके की संरचना, नए विनियामक ढांचे 2020 के अनुसार प्राधिकरण को रिपोर्ट करेंगे और साथ ही साथ ऐसी जानकारी को अपनी वेबसाइट्स पर भी करेंगे। डीपीओ जिन्होंने नए विनियामक ढांचे 2020 के अनुपालन में अपने आरआईओ को पहले ही जमा कर दिया है, वे भी 30 सितंबर 2022 तक अपने आरआईओ को संशोधित कर सकते हैं।

आपको बता दें कि साल 2019 में एनटीओ 2.0 टैरिफ ऑर्डर लागू करने का निर्देश दिया था। इस आदेश में टीवी चैनल का अधिकतम प्राइस 12 रुपए तय किया गया, जो वर्तमान में 19 रुपए हैं। वहीं इसमें बेस नेटवर्क कैपासिटी फीस स्लैब में 200 चैनलों को शामिल किया गया, जो अभी 100 चैनल हैं।


टैग्स ट्राई भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण नए टैरिफ ऑर्डर डेडलाइन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago