होम / टीवी / टाइम्स नेटवर्क जून में इस नाम से लॉन्च करेगा हिंदी न्यूज चैनल!

टाइम्स नेटवर्क जून में इस नाम से लॉन्च करेगा हिंदी न्यूज चैनल!

भारतीय भाषाओं में अपने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘टाइम्स नेटवर्क’ अपना हिंदी न्यूज चैनल लॉन्च करने की तैयारी में है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर यह है कि भारतीय भाषाओं में अपने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘टाइम्स नेटवर्क’ अपना हिंदी न्यूज चैनल लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जाता है कि इस चैनल का नाम ‘नवभारत’ (Navabharat) होगा और यह जून के मध्य में लॉन्च हो सकता है। 

सूत्रों के अनुसार, नेटवर्क इस चैनल को 21 जून को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, इंडस्ट्री से जुड़े कुछ दिग्गजों का मानना है कि देश में चल रहे स्वास्थ्य संकट को देखते हुए इस चैनल की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है।  

‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (Ministry of Information and Broadcasting) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि करीब 15 दिनों पूर्व चैनल का ट्रायल रन किया गया था।

नेटवर्क ने अपने हिंदी चैनल के लिए नई टीम की भर्ती भी शुरू कर दी है। इसके लिए अप्रैल में नेटवर्क ने प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विज्ञापन भी निकाला था, जिसमें आउटपुट डेस्क, रिपोर्टिंग और रिसर्च टीम में कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

इन पदों पर नियुक्ति के लिए शुरुआती मानदंडों में कहा गया था कि हिंदी भाषा पर पकड़ के साथ स्थानीय भाषाओं का भी ज्ञान होना चाहिए। हालांकि, नेटवर्क की ओर से न तो इस बारे में पुष्टि की गई और न ही इनकार किया गया।

बता दें कि टाइम्स नेटवर्क, टाइम्स समूह की मूल कंपनी बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) की टेलिविजन डिवीजन है, जो टाइम्स ऑफ इंडिया, इकोनॉमिक टाइम्स और मुंबई मिरर जैसे ब्रैंड का मालिक है और उनका संचालन करता है।

टाइम्स नेटवर्क में 'टाइम्स नाउ', 'टाइम्स नाउ (वर्ल्ड)', 'ईटी नाउ', 'मिरर नाउ', 'मूवीज नाउ' और 'मूवीज नाउ एचडी', 'एमएन+', 'एमएनएक्स' और 'एमएनएक्स एचडी' व 'जूम' आदि चैनल शामिल हैं।


टैग्स हिंदी न्यूज चैनल न्यूज चैनल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय टाइम्स नेटवर्क जून
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago