होम / टीवी / Times Network ने वरिष्ठ टीवी पत्रकार नविका कुमार को सौंपी अब ये बड़ी जिम्मेदारी

Times Network ने वरिष्ठ टीवी पत्रकार नविका कुमार को सौंपी अब ये बड़ी जिम्मेदारी

नविका कुमार उन पत्रकारों की फेहरिस्त में शामिल हैं, जिन्होंने पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ बिजनेस रिपोर्टिंग में भी अलग धाक बनाई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश के बड़े मीडिया ग्रुप्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में वरिष्ठ टीवी पत्रकार नविका कुमार का प्रमोशन हुआ है। नेटवर्क ने अब उन्हें ग्रुप एडिटर (पॉलिटिक्स) की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नई भूमिका में उनके पास नेटवर्क के न्यूज ब्रैंड्स ‘ईटी नाउ’ (ET NOW), ‘मिरर नाउ’ (MIRROR NOW) और ‘टाइम्स डॉट कॉम’ (Timesnownews.com) की पॉलिटिकल रिपोर्टिंग स्ट्रैटेजी तैयार करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही वह पहले की तरह नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (TIMES NOW) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।       

नविका कुमार ने इकनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और वे उन पत्रकारों की फेहरिस्त में शामिल हैं, जिन्होंने पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ बिजनेस रिपोर्टिंग में भी अपनी अलग धाक बनाई हुई है। उन्हें कई बड़ी स्टोरी ब्रेक करने और इंवेस्टिगेट करने का श्रेय दिया जाता है, जिनमें सोनिया गांधी का इस्तीफा, कॉमनवेल्थ घोटाले में फंसे सुरेश कलमाड़ी का इस्तीफा, अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला, एयरसेल-मैक्सिस डील जैसी कई खबरें शामिल हैं।

नविका कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने के बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क’ के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है, ‘नविका कुमार हमारे फ्लैगशिप चैनल ‘टाइम्स नाउ’ से इसकी शुरुआत के साथ से ही जुड़ी हैं और चैनल के विकास में उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई है। राजनीतिक मामलों पर उनकी काफी मजबूत पकड़ है और चैनल को इस मुकाम तक लाने में उनका काफी योगदान है। नविका नेटवर्क के टॉप मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण सदस्य हैं और हमें उनकी विशेषज्ञता का फायदा टाइम्स नाउ के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मिलेगा।’ 

वहीं, नविका कुमार का कहना है, ‘टाइम्स नाउ के साथ मेरा 15 वर्षों का साथ काफी बेहतर रहा है। अपनी नई भूमिका में मैं नेटवर्क की विभिन्न टीमों के साथ मिलकर इसे और आगे ले जाने का प्रयास करूंगी।’


टैग्स ईटी नाउ टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ नविका कुमार एमके आनंद बीसीसीएल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago