होम / टीवी / स्टार स्पोर्ट्स से अब इन तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

स्टार स्पोर्ट्स से अब इन तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

हाल ही में ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के प्रेजिडेंट और सीईओ गौतम ठाकर ने छोड़ दिया था अपना पद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘स्टार स्पोर्ट्स’ (Star Sports) के प्रेजिडेंट और सीईओ गौतम ठाकर के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी यहां से अपना इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब जिन अधिकारियों ने यहां से इस्तीफा दिया है, उनमें अशोक नम्बूदरी  (business head–regional sports network),  राजीव मथरानी (marketing head) और रूपाली फर्नांडिस (emerging sports) का नाम शामिल है।

राजीव मथरानी ने वर्ष 2018 में बतौर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ‘स्टार इंडिया’ (Star India) जॉइन किया था। इससे पहले वह चीफ ब्रैंड और ऑनलाइन ऑफिसर के तौर पर ‘एयरटेल’ (Airtel) में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा करीब पांच साल तक वह ‘पेप्सिको’ (PepsiCo) के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने वर्ष 2010 में ‘पेप्सिको’को बतौर वाइस प्रेजिडेंट (marketing- Colas) जॉइन किया था। वर्ष 2013 में उन्हें प्रमोट कर डायरेक्टर (Food Innovation- Asia, Middle East और Africa) बना दिया गया था। वर्ष 2014 में उन्हें सीनियर डायरेक्टर (Snacks category head) के रूप में नामित किया गया था।

अशोक नम्बूदरी ने वर्ष 2016 में ‘स्टार स्पोर्ट्स’ (Star Sports) जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘JK Helene Curtis’  में बतौर बिजनेस डायरेक्टर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। रूपाली फर्नांडिस वर्ष 1997 से ‘स्टार इंडिया’ (Star India) के साथ वर्ष 1997 से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने तब यहां पर बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव (ऐड सेल्स) जॉइन किया था।


टैग्स स्टार स्पोर्ट्स भारती एयरटेल सीएमओ अशोक नम्बूदरी राजीव मथरानी रूपाली फर्नांडिस
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago