होम / टीवी / मौजूदा रेटिंग प्रणाली में है भरोसे की कमी: रवीन्द्र नारायण, PTC नेटवर्क
मौजूदा रेटिंग प्रणाली में है भरोसे की कमी: रवीन्द्र नारायण, PTC नेटवर्क
हाल ही में आयोजित e4m मीडिया डिबेट के दौरान 'पीटीसी नेटवर्क' के मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रेजिडेंट रबिन्द्र नारायण ने विभिन्न टीवी रेटिंग प्रोवाइडर्स की जरूरत पर बात की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
ब्रॉडकास्ट इकोसिस्टम में कई रेटिंग एजेंसियों की आवश्यकता पर जोर देते हुए बुधवार को e4m मीडिया डिबेट में 'पीटीसी नेटवर्क' (PTC Network) के मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रेजिडेंट रबिन्द्र नारायण ने कहा कि BARC द्वारा रेटिंग की वर्तमान प्रणाली में विश्वास और विश्वसनीयता की कमी है।
नई दिल्ली में आयोजित ''India needs multiple TV rating providers because competition drives excellence'' विषय पर e4m मीडिया डिबेट की अध्यक्षता एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर व बिजनेसवर्ल्ड मीडिया ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने की।
चर्चा के दौरान रबिन्द्र नारायण, जो पैनल में शामिल अन्य लोगों के साथ एकाधिक रेटिंग सिस्टम के प्रस्ताव के लिए बोल रहे थे, ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) रेटिंग पर सवाल उठाया, खासकर न्यूज चैनल्स के लिए, यह कहते हुए कि राजनेता न्यूज चैनल्स पर विज्ञापन देने के लिए पैसा खर्च तो करते हैं, लेकिन जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स पर नहीं, यह इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि यह जॉनर BARC द्वारा दी गई रेटिंग से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
“तथ्य यह है कि हम यह चर्चा कर रहे हैं, इसका तात्पर्य यह है कि मौजूदा सिस्टम में विश्वास की कमी है। इसमें विश्वसनीयता का अभाव है। BARC केवल लीनियर टीवी का विश्लेषण करता है, जो सैटेलाइट और केबल के माध्यम से प्रसारित किया जाता है। आज टीवी देखना सिर्फ लीनियर टीवी नहीं है, इसके कई रूप हैं जैसे कनेक्टेड टीवी और फास्ट टीवी एक ही स्क्रीन पर आते हैं, लेकिन BARC इसे माप नहीं रहा है।''
उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि कुछ नया किया जाए और केवल टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स के बजाय कंटेंट रेटिंग पर ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि BARC के अनुसार, पूरे देश में न्यूज जॉनर की पहुंच 6-7% है, यदि यह सच है तो राजनेता न्यूज चैनलों पर विज्ञापन पर खर्च करने के लिए ही क्यों उत्सुक हैं? जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों पर क्यों नहीं? इस बाइबिल (BARC) जो कि कबाड़ है, के आधार पर ऐडवर्टाइजर्स द्वारा अधिकतम कंज्युमर्स तक पहुंचने के लिए सारा पैसा क्यों खर्च किया जाता है? जब तकनीक और सिस्टम बदल रहे हैं तो हम टीवी रेटिंग पॉइंट्स के लिए क्यों लड़ रहे हैं, कंटेंट रेटिंग पॉइंट्स के लिए क्यों नहीं?
उन्होंने तर्क दिया, “रेटिंग की वर्तमान प्रणाली (BARC द्वारा) त्रुटिपूर्ण और पक्षपाती है, क्योंकि इसे मुट्ठी भर लोगों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। ब्रॉडकास्टर लॉबी को चार व्यावसायिक घरानों द्वारा नियंत्रित किया जाता है, इसलिए यह हमेशा उनके पक्ष में रहेगा। डेटा भी यही दिखाता है।''
अपने समापन भाषण में, नारायण ने कहा कि BARC को इम्प्रूव करने की आवश्यकता है और इसके लिए उसे पहले से अधिक मीटरों में निवेश करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि केबल ऑपरेटर्स और DTH अब डिजिटल हो गए हैं और उनके पास दो तरफा एड्रेसेबल कम्युनिकेशन उपलब्ध है।
टैग्स टीवी रेटिंग्स रबिन्द्र नारायण पीटीसी न्यूज