होम / टीवी / Enba 2022: विजेताओं के नाम से 27 अगस्त को उठेगा पर्दा
enba 2022: विजेताओं के नाम से 27 अगस्त को उठेगा पर्दा
विजेताओं का चुनाव करने के लिए देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अध्यक्षता में एक अप्रैल 2023 को दिल्ली के ‘ताज पैलेस’ होटल में जूरी मीट का आयोजन किया गया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह द्वारा हर साल दिए जाने वाले बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 के विजेताओं के नाम से जल्द पर्दा उठने वाला है। 27 अगस्त 2023 को नोएडा स्थित होटल रैडिसन ब्लू में होने वाले एक समारोह में इन विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले सुबह नौ बजे से ‘न्यूज नेक्स्ट’ (News Next) 2023 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर जाने-माने पत्रकार और इंडस्ट्री लीडर्स अपनी बात रखेंगे। इनबा का यह 15वां एडिशन है।
बता दें कि इनबा के 15वें एडिशन के तहत इस साल 2000 से ज्यादा नॉमिनेशंस प्राप्त हुए थे। तमाम एंट्रीज में से विजेताओं का चुनाव करने के लिए एक अप्रैल 2023 को दिल्ली के ‘ताज पैलेस’ होटल में जूरी मीट का आयोजन किया गया था। देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई इस जूरी मीट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। जूरी ने बेस्ट न्यूज चैनल ऑफ द ईयर (हिंदी और अंग्रेजी), बेस्ट सीईओ ऑफ द ईयर, बेस्ट एडिटर और बेस्ट एंकर्स आदि श्रेणियों में विजेताओं का चुनाव किया।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही हर साल यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
आपको यह भी बता दें कि पूर्व के वर्षों में इनबा की जूरी में हरिवंश नारायण सिंह-राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन; डॉ. किरण कार्णिक- पूर्व प्रेजिडेंट, नैसकॉम; डॉ. नसीम जैदी-भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एस.वाई. कुरैशी-भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एन. राम-चेयरमैन, कस्तूरी एंड संस लिमिटेड, पूर्व एडिटर-इन-चीफ द हिंदू एंड ग्रुप न्यूजपेपर्स; संजय गुप्ता-मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार इंडिया जैसे जाने-माने नाम शामिल रहे हैं।
टैग्स पत्रकारिता इनबा इनबा अवॉर्ड्स हरिवंश नारायण सिंह जर्नलिज्म एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स सुनील कुमार अरोड़ा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त न्यूज टीवी