होम / टीवी / 'टाटा प्ले' के करोड़ों ग्राहक नहीं देख पाएंगे सोनी के चैनल्स, जानिए पूरा मामला

'टाटा प्ले' के करोड़ों ग्राहक नहीं देख पाएंगे सोनी के चैनल्स, जानिए पूरा मामला

डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी 'टाटा प्ले' (TATA Play) ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) के चैनलों को कथित तौर पर अपने पैक से हटाना शुरू कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी 'टाटा प्ले' (TATA Play) ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) के चैनलों को कथित तौर पर अपने पैक से हटाना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'टाटा प्ले' ने इसके पीछे की वजह चैनलों के दर्शकों की संख्या कम होना बताया है। SPNI ने इस कदम का विरोध करते हुए इसे 'मनमाना' निर्णय बताया है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पूर्व में टाटा स्काई के नाम से मशहूर 'टाटा प्ले' ने अपने विभिन्न पैक से SPNI के कम देखे जाने वाले चैनलों को हटाना शुरू कर दिया है और मासिक शुल्क को उसी के अनुसार समायोजित किया जा रहा है।

टाटा प्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ हरित नागपाल ने इस घटनाक्रम पर कहा कि मंच 'कम देखे जाने वाले चैनलों को हटाकर चैनल पैक को सुव्यवस्थित कर रहा है और उसी के अनुसार मासिक शुल्क समायोजित कर रहा है।'

नागपाल ने कहा कि जो ग्राहक इन चैनलों को देखना चाहते हैं, वे मिस्ड कॉल देकर इनमें से किसी भी हटाए गए चैनल को आसानी से बहाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि कम से कम 75 प्रतिशत ग्राहक जिनके पैक संशोधित किए गए हैं, उन्हें कम शुल्क से लाभ होगा।

इस बीच, SPNI ने एक बयान में इसे 'आश्चर्यजनक निर्णय' बताते हुए कहा कि टाटा प्ले का 'दर्शकों की संख्या में कमी' की जो कहानी गढ़ी गई है वह भ्रामक है। SPNI ने आरोप लगाया कि यह मनमाना निर्णय उन्हें कोई नोटिस दिए बिना या उनके ग्राहकों की प्राथमिकताओं पर स्पष्ट विचार किए बिना लिया गया है। SPNI ने आगे कहा कि लगता है कि हमने अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर टाटा प्ले में जिन कमियों को उजागर किया था यह उसी का बदला है।

यह पहली बार नहीं है जब टाटा प्ले ने अपने ग्राहकों के बिल कम करने के लिए उनके प्लान से चैनल हटाए हैं। मार्च 2022 में, टाटा प्ले ने अपने लगभग आधे ग्राहकों के सब्सक्रिप्शन प्लान को डाउनग्रेड कर दिया था, जिससे प्रत्येक ग्राहक को हर महीने 30-100 रुपये तक की बचत हुई थी।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हरित नागपाल ने कहा कि हमारे द्वारा दी जाने वाली सुविधा को देखते हुए हम सबसे कम दर्शकों वाले चैनल को बंद करने का प्रयोग करना चाहते थे। इससे ग्राहकों के बिल में कमी आएगी।


टैग्स टाटा प्ले सोनी प्ले
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

39 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago