होम / टीवी / 'शेमारू एंटरटेनमेंट' से जुड़ीं स्वाति दरेकर, निभाएंगी यह बड़ी भूमिका

'शेमारू एंटरटेनमेंट' से जुड़ीं स्वाति दरेकर, निभाएंगी यह बड़ी भूमिका

शेमारू में शामिल होने से पहले, उन्होंने कलर्स (वायाकॉम18) में फिक्शन हेड (वाइस प्रेजिडेंट- HME कंटेंट) के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment) ने स्वाति दरेकर को हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल का प्रोग्रामिंग हेड नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में, स्वाति समग्र ब्रॉडकास्ट बिजनेस के अनुरूप शेमारू हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल क्लस्टर के लिए कंटेंट स्ट्रैटजी का नेतृत्व करेंगी। 'शेमारू टीवी' (Shemaroo TV) और 'शेमारू उमंग' (Shemaroo Umang) के लिए स्वाति बेहतरीन और प्रासंगिक कंटेंट को प्रड्यूस करने वाली कंटेंट क्रिएटर्स की टीम का नेतृत्व करेंगी।

स्वाति दरेकर जनरल एंटरटेनमेंट चैनल के डोमेन में एक अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिनके पास विविध दर्शकों के लिए उपयुक्त कंटेंट बनाने और उसे क्यूरेट करने का एक ट्रैक रिकॉर्ड है। शेमारू में शामिल होने से पहले, उन्होंने कलर्स (वायाकॉम18) में फिक्शन हेड (वाइस प्रेजिडेंट- HME कंटेंट) के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और 'बैरिस्टर बाबू,' 'निमा डेन्जोंगपा,' 'सावी की सवारी', और हाल ही में लॉन्च हुआ शो 'डोरी' जैसे शो की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सोनी से पहले, स्वाति ने स्टार प्लस (डिज्नी स्टार) में क्रिएटिव डायरेक्टर (वाइस प्रेजिडेंट- फिक्शन प्रोग्रामिंग) के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया और 'दीया और बाती हम,' 'सरस्वतीचंद्र,' 'तमन्ना' जैसे प्रतिष्ठित शो को आकार दिया है।

शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड में ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के सीओओ संदीप गुप्ता ने नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्वाति दरेकर को हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट की प्रोग्रामिंग हेड तौर पर हमारी टीम में शामिल होने पर हम काफी उत्साहित हैं। आकर्षक कंटेंट प्रदान करने की शेमारू की प्रतिबद्धता के साथ उनका अनुभव और रचनात्मक कौशल पूरी तरह से मेल खाते हैं। स्वाति का हमारे प्रोग्रामिंग प्रयासों का नेतृत्व करने से हम नए मील के पत्थर छुएंगे और अपने दर्शकों को मनोरम अनुभव प्रदान करेंगे, इसे लेकर अब हम आश्वस्त हैं। 


टैग्स शेमारू एंटरटेनमेंट शेमारू टीवी हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल स्वाति दरेकर शेमारू उमंग
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago