होम / टीवी / सुधांशु त्रिवेदी ने बताया, आतंकी संगठनों व I.N.D.I.A. गठबंधन में क्या है समानता
सुधांशु त्रिवेदी ने बताया, आतंकी संगठनों व I.N.D.I.A. गठबंधन में क्या है समानता
आतंकवादी संगठन कहते हैं कि अफजल हालात का मारा था, इंडिया गठबंधन वाले लोग भी कहते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई को विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' पर हमला करते हुए कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिदीन के नाम में भी इंडिया लगा है। इसके बाद से ही विपक्ष पीएम मोदी के ऊपर हमलावर हैं।
इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने अपने डिबेट शो में बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से इस पर टिपण्णी मांगी। उनके इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, यदि किसी को ये आपत्ति है कि आतंकी संगठनों और I.N.D.I.A. गठबंधन के नाम की तुलना कैसे कर दी गई, तो मैं कहना चाहता हूं कि बुरा व मानें नाम ही नहीं काम और बयान में भी बहुत सारी समानता है।
आतंकवादी संगठन कहते हैं कि अफजल हालात का मारा था, इंडिया गठबंधन वाले लोग भी कहते हैं। आतंकवादी कहते है जाकिर नाइक शांति का मसीहा है, कांग्रेस के लोग भी कहते हैं। आतंकवादी कहते हैं कि याकूब मेमन की जुडिशल किलिंग हुई है, ये लोग भी कहते हैं।
आतंकवादी कहते हैं कि कश्मीर में सेना हमारे लोगों को मार रही है, 'इंडिया' गठबंधन वाले एक कदम आगे जाकर कहते हैं कि सेना प्रमुख सड़क छाप गुंडा है। आतंकवादियों के लिए आंख में आंसू आतंकवादी संगठनों के भी आते हैं और इनकी अध्यक्षा के भी आते हैं। अब आतंकवाद पर नजरिए को लेकर इनकी सोच में इतनी समानताएं हैं तो फिर I.N.D.I.A. वालों की नाराजगी का आधार क्या है बतायें।
आपको बता दें कि भाजपा के संसदीय दल की मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ऐसा दिशाहीन विपक्ष मैंने आज तक नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि ये लोग भ्रमित हैं और तय ही नहीं कर पाते कि क्या करना है। सुधांशु त्रिवेदी के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-
यदि किसी को ये आपत्ति है कि आतंकी संगठनों और I.N.D.I.A. गठबंधन के नाम की तुलना कैसे कर दी गई तो मैं कहना चाहता हूँ कि बुरा व मानें नाम ही नहीं काम और बयान में भी बहुत सारी समानता है।
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) July 26, 2023
- आतंकवादी संगठन कहते है की अफ़ज़ल हालात का मारा था इंडिया गठबन्धन वाले लोग भी कहते है।
-… pic.twitter.com/ERg0SDnVgJ
टैग्स अमिश देवगन सुधांशु त्रिवेदी