होम / टीवी / Star India ने अपनी इस योजना पर लगाया ‘ब्रेक’
Star India ने अपनी इस योजना पर लगाया ‘ब्रेक’
माना जाता है कि कोरोनावायरस (कोविड-19) और टीवी ब्रॉडकास्ट बिजनेस पर पड़े इसके प्रभाव के कारण ही ‘स्टार’ ने यह फैसला किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘स्टार इंडिया’ (Star India) ने अपने पांच चैनल्स की लॉन्चिंग को फिलहाल टाल दिया है। इस बारे में कोई निर्णय अब अगले आदेश के बाद ही लिया जाएगा। माना जाता है कि कोरोनावायरस (कोविड-19) और टीवी ब्रॉडकास्ट बिजनेस पर पड़े इसके प्रभाव के कारण ही ‘स्टार’ को अपने पांच चैनल्स की लॉन्चिंग को टालने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
बता दें कि नए साल के आगाज के साथ ही ‘स्टार’ ने पांच नए चैनल्स को लॉन्च करने की घोषणा की थी। कंपनी ने बताया था कि वह ‘विजय म्यूजिक’ (Vijay Music) और ‘स्टार मूवीज स्लेक्ट’ (Star Movies Select) के नाम से स्टैंडर्ड डेफिनेशन (SD) चैनल लॉन्च करेगी, जबकि हाई डेफिनेशन (HD) चैनलों के नाम- ‘स्टार गोल्ड 2 एचडी’ (Star Gold 2 HD), ‘स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी’ (Star Sports 3 HD) और ‘डिज्नी चैनल एचडी’ (Disney Channel HD) होंगे।
अब कंपनी की ओर से इस बारे में एक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है, ‘टीवी चैनल्स के सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स (DPOs) को सूचित किया जाता है कि स्टार की ओर से पांच चैनल्स की लॉन्चिंग को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।’
टैग्स स्टार इंडिया डिज्नी चैनल एचडी स्टार गोल्ड 2 एचडी स्टार मूवीज स्टार स्पोर्ट्स3एचडी विजय म्यूजिक