होम / टीवी / आखिर क्यों अजीत अंजुम को छोड़ना पड़ा टीवी9 भारतवर्ष?

आखिर क्यों अजीत अंजुम को छोड़ना पड़ा टीवी9 भारतवर्ष?

अब अजीत अंजुम के अलविदा कहने के बाद मीडिया गलियारों में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

खरी बात कहने के लिए विख्यात वरिष्ठ टीवी पत्रकार अजीत अंजुम ने अपने साथियों विनोद कापड़ी और हेमंत शर्मा के साथ जिस जोश-ओ-खरोश के साथ 'टीवी 9 भारतवर्ष' लॉन्च किया था, उसी चैनल से पहले विनोद कापड़ी और अब अजीत अंजुम के अलविदा कहने के बाद मीडिया गलियारों में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि अजीत अंजुम ने ये बड़ा फैसला इसलिए लिया, क्योंकि हैदराबाद की मैनेजमेंट टीम ने अब चैनल पर पूरी तरह से अधिकार जमा लिया है। ऐसे में अजीत अंजुम का 7 बजे का शो ‘राष्ट्रीय बहस’ भी लगातार निशाने पर था। बताया जा रहा है कि पहले शो के एजेंडे और विषय को लेकर मैनेजमेंट ने शिकायत करना शुरू किया और फिर अचानक शो का समय एक घंटे से घटाकर आधा घंटा करने का फैसला ले लिया था। अचानक पिछले हफ्ते हुए इस फैसले के बाद से अजीत अंजुम छुट्टी पर चले गए थे और फिर कल नए सीईओ के जॉइन करने के बाद आज उन्होंने आखिरकार भारी मन से ये फैसला लिया है।

वैसे चैनल में कार्यरत कुछ पत्रकारों का ये भी कहना है कि चैनल की लॉन्चिंग के समय ही जब प्रधानमंत्री मोदी ने ये कहा कि आप लोगों के तो खून में ही मुझे गाली देना है, उसी समय प्रबंधन ने एंटी मोदी माने जाने वाले विनोद कापड़ी और अजीत अंजुम की विदाई का मन बना लिया था और पांच महीनों में ही उसे अमलीजामा पहना दिया। 

मीडिया का एक बड़ा हिस्सा इसे कॉस्ट कटिंग से भी जोड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नए प्रबंधतंत्र ने पाया कि चैनल में चुनिंदा लोग मोटा पैकेज ले रहे हैं और ऐसे में मंदी के इस दौर में चैनल को उतना प्रभावी आउटपुट नहीं मिल रहा है, इसलिए मैनेजमेंट ने इस तरह की स्थितियों का निर्माण किया कि उनके मनमाफिक फैसला अजीत अंजुम मजबूरी में खुद ही ले लें। एक और चर्चा इस बारे में ये भी चल रही है कि अजीत अंजुम का टीवी9 भारतवर्ष के साथ एक साल (सितंबर 2018-अगस्त 2019) का कॉन्ट्रैक्ट था, जो प्रबंधन ने रिन्यू नहीं किया। ऐसे में अजीत अंजुम को चैनल को अलविदा कहना पड़ा।

ये वो कयास हैं, जिनकी चर्चा मीडिया गलियारों में हो रही है। समाचार4मीडिया इनकी पुष्टि नहीं करता है। हमने अजीत अंजुन और टीवी9 भारतवर्ष प्रबंधन से बात करने की कोशिश की पर वहां से जवाब नहीं मिला।  
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स अजीत अंजुम विनोद कापड़ी टीवी9 भारतवर्ष
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago