होम / टीवी / मतगणना की कवरेज नहीं करेंगे ये न्यूज चैनल्स, बताई यह बड़ी वजह

मतगणना की कवरेज नहीं करेंगे ये न्यूज चैनल्स, बताई यह बड़ी वजह

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब हर किसी को नतीजों का इंतजार है, जो दो मई को घोषित किए जाएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब हर किसी को नतीजों का इंतजार है, जो दो मई को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे भी आने हैं। इन सबके बीच ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) न्यूज चैनल ने कोरोनावायस की कवरेज के मद्देनजर मतगणना की कवरेज नहीं करने का फैसला लिया है।

इस बारे में चैनल के एडिटर-इन-चीफ ब्रजेश मिश्रा ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में ब्रजेश मिश्रा का कहना है, ‘भारत समाचार मे हम 2 मई की मतगणना की कवरेज नहीं करेंगे। इसी दिन यूपी मे पंचायत चुनाव के भी नतीजे आने हैं। लेकिन हम स्वयं को इससे अलग करते हैं। हमारी प्राथमिकता अपनों को बचाना है। उन्हें ऑक्सीजन, बेड और जीवन रक्षक दवाएं कैसे मिले ये खबर दिखाएंगे। मतगणना के अंतिम नतीजे बता दिए जायेंगे।’

खबर है कि अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) भी यही करने जा रहा है। इस बारे में चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई है। इस ट्वीट में चैनल का कहना है, ‘देश इस समय कोरोनावायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में चैनल ने कोविड-19 से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। ऐसे में हमने दो मई को होने वाली मतगणना की कवरेज टाल दी है। इस दौरान हम कोविड-19 की स्थिति, वैक्सीनेशन अभियान और हेल्पलाइन आदि के बारे में कवरेज करेंगे। हमारे चैनल पर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे जो लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सवालों का जवाब देंगे। हालांकि, हम पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट देते रहेंगे।’

 


टैग्स न्यूज चैनल्स टाइम्स नाउ भारत समाचार चुनाव मतगणना मीडिया कवरेज इलेक्शन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago