होम / टीवी / 'नेटवर्क18' की लीडरशिप टीम में हुए ये बड़े बदलाव, इन्हें मिला प्रमोशन

'नेटवर्क18' की लीडरशिप टीम में हुए ये बड़े बदलाव, इन्हें मिला प्रमोशन

'नेटवर्क18' (Network18) की लीडरशिप टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस कड़ी में 'नेटवर्क18' ने एस शिवकुमार को 'न्यूज18 स्टूडियो' के सीईओ के पद पर प्रमोट करने की घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'नेटवर्क18' (Network18) की लीडरशिप टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस कड़ी में 'नेटवर्क18' ने एस शिवकुमार को 'न्यूज18 स्टूडियो' के सीईओ के पद पर प्रमोट करने की घोषणा की है। शिवकुमार 'नेटवर्क18' (ब्रॉडकास्ट) के सीईओ अविनाश कौल और 'नेटवर्क18' में डिजिटल और कॉरपोरेट स्ट्रैटजी के सीईओ पुनीत सिंघवी को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे।

कंपनी ने सिद्धार्थ सैनी को 'न्यूज18 स्टूडियो' के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में प्रमोट किया है, जिससे उन्हें तेजी से बढ़ते इवेंट्स बिजनेस का प्रभारी बनाया गया है।अपनी मेहनत व काबिलियत की बदौलत न्यूज18 स्टूडियोज के अनुभवी सिद्धार्थ ने इस वर्टिकल में स्ट्रैटेजिक और मार्केटिंग के नए आयाम जोड़ हैं।

इसके अलावा, डॉन जरार (Don Zarrar) को बिजनेस न्यूज और फर्स्टपोस्ट के लिए 'न्यूज18 स्टूडियो' का सीआरओ और साहिल शेट्टी को 'मनीकंट्रोल डॉट कॉम' और 'न्यूज18 डॉट कॉम' के लिए 'न्यूज18 स्टूडियो' का सीआरओ बनाया गया है।

जनार्दन मेनन (Janardhan Menon) अब जनरल न्यूज बिजनेस, खास तौर पर CNN News18 और दूसरे जनरल न्यूज चैनल्स के लिए ब्रैंडेड कंटेंट रेवेन्यू की देखरेख करेंगे। वहीं, टेबी सेबेस्टियन (Teby Sebastian) 'फोर्ब्स' (Forbes) और 'ओवरड्राइव' (Overdrive) के लिए ब्रैंडेड कंटेंट रेवेन्यू को लीड करेंगे, जबकि हेमंत कुमार स्टार्टअप और उभरते बिजनेस से ब्रैंडेड कंटेंट रेवेन्यू को लीड करेंगे।

मनप्रीत सरदाना को तत्काल प्रभाव से नेटवर्क IPs और पैलेट (Palett) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया गया है। अपनी बढ़ी हुई भूमिका में वह अविनाश और पुनीत के साथ मिलकर काम करते हुए संतोष मेनन को रिपोर्ट करना जारी रखेंगी।

एक्सचेंज4मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, लीडरशिप में हुए बदलाव की यह घोषणा एक आंतरिक ईमेल में जरिए की गई है। 


टैग्स नेटवर्क18 एस शिवकुमार न्यूज18 स्टूडियो
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago