होम / टीवी / टीवी टुडे नेटवर्क: स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) का कारनामा, मोदी सरकार को फायदा

टीवी टुडे नेटवर्क: स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) का कारनामा, मोदी सरकार को फायदा

सोशल मीडिया पर वायरल एक स्टिंग ऑपरेशन का जिक्र गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में संसद में भी किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

कुछ लोग परदे के पीछे के खिलाड़ी होते हैं। बड़े-बड़े कारनामों के बावजूद देश उनको नहीं जान पाता। जमशेद खान जैसे अंडरकवर रिपोर्टर भी उन्हीं में से एक हैं। टीवी टुडे नेटवर्क की स्पश्ल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) के प्रमुख जमशेद ने अपनी टीम के साथ मिलकर पिछले दशक में जितने स्टिंग किए हैं, शायद ही किसी और रिपोर्टर ने किए हों।

चाहे वो धार्मिक चेहरों से नकाब उठाना हो या राजनीतिक हस्तियों के मंसूबों से। इंटरनेशनल क्रिकेट के परदे के पीछे के खेलों का खुलासा करना हो या फिर आपकी सिक्योरिटी में तैनात पुलिस वालों की ‘सुपारी किलर’ की मानसिकता को उजागर करना हो, कोई भी फील्ड इस एसआईटी टीम के स्टिंग ऑपरेशंस से अछूता नहीं रहा है। लेकिन एक के बाद एक कश्मीर पर उनके कई ऑपरेशंस चर्चा का विषय बन गए हैं और इसका सीधा फायदा मिल रहा है मोदी सरकार को। सरकार इन ऑपरेशंस का हवाला देकर बता रही है कि कैसे उसकी कही गई बातें सही सिद्ध हो रही है।

घाटी में पत्थरबाजों के स्टिंग के बाद जमशेद और टीम ने एक स्टिंग ऑपरेशन 2017 में किया, जिसके जरिये उन्होंने घाटी के हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया गया। यही वो ऑपेऱशन था जिसके चलते मोदी सरकार ने एनआईए जांच बैठा दी। इस मामले में नईम खान जेल गया, उसके बाद गिरफ्तारियों की लाइन लग गई, यहां तक कि यासीन मलिक जैसे नेता भी जेल में हैं।

इसके बाद हवाला रैकेट पर एक और ऑपरेशन ‘अलमंड्स’ किया गया, अब एक नया और हालिया स्टिंग चर्चा में है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑपरेशन का जिक्र गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में संसद में भी किया। ये ऑपरेशन जुड़ा था उन लोगों के पर्दाफाश से, जो पैसे लेकर घाटी में स्कूल जलाने से लेकर, भीड़ भड़काने और दंगा फैलाने तक के लिए तैयार हैं।

इस स्टिंग में दिल्ली में एक राजनीतिक पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता से लेकर घाटी का एक स्थानीय क्रिकेटर और प्रॉपर्टी एजेंट तक तमाम लोग शामिल थे। ऐसे में मोदी सरकार के समर्थक इस ऑपरेशन की क्लिप्स को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। आप भी इस स्टिंग को यहां देख सकते हैं।


टैग्स इंडिया टुडे अमित शाह स्टिंग ऑपरेशन मोदी सरकार जमशेद खान
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago