होम / टीवी / शशि थरूर ने 'संसद टीवी' के शो को छोड़ने का लिया फैसला, बताई ये वजह

शशि थरूर ने 'संसद टीवी' के शो को छोड़ने का लिया फैसला, बताई ये वजह

राज्यसभा से निलंबित विपक्ष के 12 सांसदों के समर्थन में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘संसद टीवी’ के अपने शो को छोड़ने का फैसला किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

राज्यसभा से निलंबित विपक्ष के 12 सांसदों के समर्थन में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘संसद टीवी’ के अपने शो को छोड़ने का फैसला किया है। सोमवार को एक बयान जारी कर थरूर ने निलंबित किए गए सांसदों के प्रदर्शन का समर्थन किया और कहा कि राज्यसभा के 12 सदस्यों का निलंबन रद्द होने तक वह 'संसद टीवी' पर कार्यक्रम 'टू द पॉइंट' (To the Point) की मेजबानी नहीं करेंगे। इससे पहले शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी रविवार को संसद टीवी के एंकर पद से इस्तीफा दिया था।

शशि थरूर ने अपने बयान में कहा, ‘मेरा मानना है कि ‘संसद टीवी’ पर कार्यक्रम को होस्ट करने के आमंत्रण को स्वीकार करना भारत के संसदीय लोकतंत्र की बेहतरीन परंपराओं में था, क्योंकि इससे यह सिद्धांत मजबूत होता है कि हमारे राजनीतिक मतभेद हमें अपने संसदीय संस्थानों में एक सांसद के रूप में हिस्सा लेने से नहीं रोकते हैं। हालांकि 12 राज्यसभा सांसदों के मनमाने ढंग से निलंबन ने संसद की द्विदलीय भावना पर सवाल खड़े किए हैं।’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि जब तक विधायकों का निलंबन रद्द नहीं किया जाता है और द्विदलीयता के आचरण को बहाल नहीं किया जाता है, वह कार्यक्रम नहीं करेंगे। थरूर संसद टीवी पर टॉक शो 'टू द पॉइंट' की मेजबानी करते रहे हैं, जिसमें वह कार्यक्रम में शरीक होने वालों से सवाल करते हैं।

दो महीने पहले सितंबर में ही शशि थरूर और प्रियंका चतुर्वेदी को संसद टीवी के अलग-अलग कार्यक्रमों की मेजबानी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रियंका को ‘मेरी कहानी’ नाम के कार्यक्रम की मेजबानी सौंपी गई थी, लेकिन उन्होंने सांसद टीवी से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया है कि जब वह राज्यसभा से निलंबित हैं तो संसद टीवी में रहने का क्या मतलब है।

बता दें कि अगस्त में संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में अमर्यादित व्यवहार करने के लिए विपक्ष के 12 सांसदों को सभापति वेंकैया नायडू ने निलंबित किया है। इनमें से छह कांग्रेस के, दो-दो शिवसेना व तृणमूल के और माकपा व भाकपा के एक-एक सदस्य शामिल हैं। यह कार्रवाई पिछले सोमवार को की गई थी। इन सभी सांसदों को पूरे चालू शीत सत्र के लिए निलंबित किया गया है। प्रियंका चतुर्वेदी भी उन 12 सांसदों में शामिल हैं जिन्हें सदन में ‘खराब आचरण’ के आरोपों के चलते राज्यसभा से निलंबित किया गया था। चतुर्वेदी ने अपने इसी निलंबन के खिलाफ यह इस्तीफा दिया है।

वहीं, विपक्ष ने इस निलंबन को अलोकतांत्रिक व उच्च सदन के नियमों व प्रक्रिया के खिलाफ बताया है। फिलहाल, ये लोग संसद परिसर के अंदर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिन भर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों ने अपना निलंबन रद्द किए जाने तक हर दिन ऐसा करना जारी रखने का फैसला किया है।


टैग्स कांग्रेस राज्यसभा सांसद शशि थरूर संसद टीवी टू द पॉइंट
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago