होम / टीवी / ‘सीएनएन न्यूज18’ से विदाई लेकर राजेश कुमार ने इस चैनल संग शुरू किया नया सफर
‘सीएनएन न्यूज18’ से विदाई लेकर राजेश कुमार ने इस चैनल संग शुरू किया नया सफर
दिल्ली के पांडव नगर इलाके के रहने वाले राजेश कुमार सितंबर 2022 में ‘सीएनएन न्यूज18’ के साथ जुड़े थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) में कार्यरत सीनियर वीडियो एडिटर राजेश कुमार ने यहां से हाल ही में अलविदा कहने के बाद अब ‘रिपब्लिक टीवी’ के साथ अपना सफर शुरू किया है। उन्हें यहां वीडियो एडिटिंग डिपार्टमेंट में सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर बनाया गया है।
दिल्ली के पांडव नगर इलाके के रहने वाले राजेश कुमार सितंबर 2022 में ‘सीएनएन न्यूज18’ के साथ जुड़े थे। इसके पहले वह नवंबर 2017 से सितंबर 2022 तक ‘टाइम्स नाउ’ में सीनियर असिसटेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने जून 2016 से नवंबर 2017 तक राजस्थान पत्रिका ग्रुप की डिजिटल टीम में सीनियर वीडियो एडिटर के तौर पर अपना योगदान दिया।
पंद्रह से भी अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले राजेश कुमार ने ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’, ‘फोकस टीवी’, ‘साधना न्यूज’, ‘एसटीवी नेटवर्क’, ‘फैशन टीवी’ व कई अन्य चैनलों के साथ काम किया है।
टैग्स रिपब्लिक टीवी सीएनएन न्यूज18 राजेश कुमार