होम / टीवी / सामने आई सुधीर चौधरी के इस्तीफे की 'वजह', डॉ. सुभाष चंद्रा ने दीं शुभकामनाएं

सामने आई सुधीर चौधरी के इस्तीफे की 'वजह', डॉ. सुभाष चंद्रा ने दीं शुभकामनाएं

एस्सेल समूह के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने सुधीर चौधरी का इस्तीफा स्वीकृत कर लिया है और उनके लिए आठ जुलाई को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में फेयरवेल डिनर रखा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी समूह’ (Zee Group) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ‘एस्सेल’ (Essel) ग्रुप के चेयरमैन व ‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) के मेंटर डॉ. सुभाष चंद्रा ने उनका इस्तीफा स्वीकृत कर लिया है। डॉ. सुभाष चंद्रा ने सुधीर चौधरी के लिए आठ जुलाई को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में फेयरवेल डिनर का आयोजन भी रखा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुधीर चौधरी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए डॉ. चंद्रा ने एक इंटरनल मेल लिखा है। अपने मेल में डॉ. चंद्रा का कहना है,'पिछले दो दिनों में सुधीर चौधरी के साथ कई मीटिंग हुईं और मैंने उनके यहां रुकने पर भी जोर दिया। लेकिन सुधीर चौधरी अपनी फैन फॉलोइंग के लिए एक नया वेंचर लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहे हैं। लिहाजा, मैं उनके सफलता की राह में कोई रुकावट नहीं बनना चाहता, इसलिए मैंने उनके इस्तीफे को स्वीकृति दी है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह और ऊंचाइयों पर पहुंचें।'

वहीं, सुधीर चौधरी ने अपने इस्तीफे में अंग्रेजी की एक कहावत (Great is the art of beginning, but greater is the art of ending यानी आरंभ यदि अद्भुत है, तो अंत अविस्मरणीय है) का जिक्र करते हुए डॉ. सुभाष चंद्रा से उनका आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि अंतर्मन की आवाज को सुनते हुए भारी मन से मैंने यह फैसला लिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं जो नया वेंचर शुरू करने जा रहा हूं, उसे लेकर आपको मुझ पर गर्व होगा। ‘जी' में लगभग 15 साल के कार्यकाल के दौरान मुझे यहां काफी कुछ सीखने को मिला है।

आप हमेशा मेरे मार्गदर्शक और मेंटर रहे हैं। मैं हमेशा इसी तरह से आपकी इज्जत करता रहूंगा और उम्मीद है कि आपका स्नेह इसी तरह से मुझे मिलता रहेगा। मैं यह कहना चाहता हूं कि ‘जी’ में मैंने अपना काम लगन, ईमानदारी और पूरी मेहनत से किया है। मैं इस ऑर्गेनाइजेशन से दिल से जुड़ा हुआ हूं। मैंने इस ब्रैंड को ऊचांइयों तक पहुंचाने में अपना पूरा योगदान दिया है। दिल की गहराइयों से मैं ‘जी न्यूज’ और ‘डीएनए’ के दर्शकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार, सम्मान और सपोर्ट दिया है।


टैग्स जी न्यूज सुधीर चौधरी डीएनए इस्तीफा शो रिजाइन रोहित रंजन Resign. डॉ. सुभाष चंद्रा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago