होम / टीवी / सुधीर चौधरी ने अपनी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं से उठाया पर्दा, यहां देखें वीडियो

सुधीर चौधरी ने अपनी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं से उठाया पर्दा, यहां देखें वीडियो

जाने-माने न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने हाल ही में ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) की एंकर शगुफ्ता साहिल देव के साथ एक बातचीत में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलुओं से पर्दा उठाया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जाने-माने न्यूज एंकर और हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने हाल ही में ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) की एंकर शगुफ्ता साहिल देव के साथ एक बातचीत में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलुओं से पर्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों के तमाम सवालों के जवाब भी दिए। 

इस बातचीत के दौरान सुधीर चौधरी का कहना था उन्होंने पढ़ाई जरूर अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए की, लेकिन वह कभी अंग्रेजी जर्नलिस्ट नहीं बन पाए। सुधीर चौधरी के अनुसार, वह अपने शो से पहले एक बार शॉवर जरूर लेते हैं। इसके साथ ही सुधीर चौधरी का यह भी कहना था कि वह ट्रोलिंग से जरा भी नहीं डरते हैं।

शगुफ्ता द्वारा यह पूछे जाने पर कि वह अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, सुधीर चौधरी का कहना था कि वह बिना चाय और अखबार के अपने दिन की शुरुआत नहीं कर सकते हैं। उन्हें ये दोनों चीजें चाहिए होती हैं। इसके साथ ही सुधीर चौधरी ने यह भी बताया कि वह लंबे समय से प्राइम टाइम शो करते आ रहे हैं तो आमतौर पर घर देर से पहुंचते हैं और देर से ही सोना होता है। लेकिन सुबह उठते ही उन्हें दो-तीन कप चाय और आठ-दस अखबार चाहिए होते हैं।

सुधीर चौधरी का मानना है कि यदि सुबह उन्हें अच्छी चाय मिल जाती है तो उनका पूरा दिन अच्छा गुजरता है। हालांकि, जब उनका मूड ज्यादा अच्छा नहीं होता तो वह हल्का-फुल्का म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। अपनी दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि चाय और अखबार के बाद वह ऑफिशियल कॉलिंग शुरू करते हैं और फिर उसके बाद कॉन्फ्रेंस कॉल पर एडिटोरियल मीटिंग में व्यस्त हो जाते हैं।

इस दौरान शगुफ्ता साहिल देव ने सुधीर चौधरी के प्रशंसकों द्वारा भेजे गए कई सवालों के जवाब भी उनसे पूछे। एक प्रशंसक के इस सवाल पर कि शाम का वक्त काफी थका देने वाला होता है, ऐसे में वह बिना थके और बिना रुके गंभीर विषयों का विश्लेषण कैसे कर लेते हैं?

इस सवाल के जवाब में सुधीर चौधरी का कहना था, ‘मेरे जैसे किसी भी न्यूज एंकर के लिए जो रात नौ बजे अपना शो होस्ट करता है, उसके लिए यह बहुत जरूरी है कि वह दिन भर की अपनी एनर्जी को सहेज कर रखे और सही समय पर उसका इस्तेमाल करे, मैं करता हूं। इसके लिए दिन भर में तमाम एहतियात बरतने पड़ते हैं।’

इंटरव्यू की शक्ल में हुई इस बातचीत को शगुफ्ता साहिल देव ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर भी शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं। 


टैग्स सुधीर चौधरी गुड न्यूज टुडे जीएनटी शगुफ्ता साहिल देव
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago