होम / टीवी / ‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन रजत शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन रजत शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा के बाद अब ‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरिष्ठ टीवी पत्रकार रजत शर्मा ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है और इस बाबत उन्होंने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

बताया जा रहा है कि धमकी की शिकायत को दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से लिया है और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर विचार विमर्श कर रही है। इस बारे में जल्द ही दिल्ली पुलिस फैसला ले सकती है। वहीं इस मामले में विशेष प्रकोष्ठ इकाई ने जांच शुरू कर दी है।

अंग्रेजी दैनिक ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के डिजिटल न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें तो शिकायत कुछ दिनों पहले ‘इंडिया टीवी’ के एचआर विभाग के आधिकारिक नंबर पर एक कॉल आने के बाद दर्ज कराई गई थी। कॉल करने वाले ने ‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, एक पुलिस सूत्र ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि अपनी शिकायत में, उन्होंने उन्हें मिली धमकी भरे कॉल्स का उल्लेख किया और यह भी बताया कि कॉल करने के कुछ दिनों बाद कार में चार लोग उनके दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित आवास के बाहर आए और उनके सुरक्षा गार्ड से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछताछ की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इंडिया टीवी’ की लीगल हेड रितिका तलवार ने कहा कि रजत शर्मा को कई वर्षों से निजी सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन हाल के दिनों में हुए कुछ घटनाक्रमों के कारण सुरक्षा विशेषज्ञों ने हमें पुलिस की मदद लेने की सलाह दी है। उनकी सुरक्षा हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है, लिहाजा सार्वजनिक रूप से उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा नहीं करना चाहेंगे।’

वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब वरिष्ठ टीवी पत्रकार रजत शर्मा को धमकी भरे फोन आए हैं। 2012 में भी शर्मा ने दिल्ली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि उन्हें अज्ञात लोगों से धमकी भरे कॉल और टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हुए थे।


टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा चेयरमैन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago