होम / टीवी / अब इस चैनल पर नजर आएंगी सीनियर न्यूज एंकर मीमांसा मलिक

अब इस चैनल पर नजर आएंगी सीनियर न्यूज एंकर मीमांसा मलिक

‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी करीब 24 साल पुरानी पारी को विराम देने के बाद सीनियर न्यूज एंकर मीमांसा मलिक ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी करीब 24 साल पुरानी पारी को विराम देने के बाद सीनियर न्यूज एंकर मीमांसा मलिक ने अब ‘भारत24’  (Bharat24) चैनल जॉइन कर लिया है। यहां पर वह बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर/सीनियर एंकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। बता दें कि जाने-माने पत्रकार और ‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ (ETV News Network) व ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल क्लस्टर के पूर्व सीईओ जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में यह चैनल लॉन्च होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-62 से शुरू होने जा रहे इस चैनल की आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग 15 अगस्त को की जाएगी। 

हाल के दिनों में इस चैनल से कई जाने-माने पत्रकार जुड़ चुके हैं। कुछ दिनों पूर्व ही वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने इस चैनल में बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है। इसके अलावा मनोज जिज्ञासी ने यहां चीफ बिजनेस ऑफिसर के तौर पर जॉइन किया है। खबर है कि चैनल अपने स्टूडियोज में ‘Augmented Reality’ (AR) को लागू करेगा। यह वास्तविक भौतिक दुनिया का एक उन्नत वर्जन है। मोबाइल कंप्यूटिंग और बिजनेस एप्लीकेशंस में इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है।   

गौरतलब है कि मीमांसा मलिक ने पिछले दिनों ही एक ट्वीट कर ‘जी न्यूज’ के साथ अपना सफर खत्म होने की आधिकारिक घोषणा की थी। अपने ट्वीट में मीमांसा मलिक ने लिखा था, ‘24 साल के इस लंबे सफर में मैंने अपने काम को पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा करने की कोशिश की है। इस सफर में जी न्यूज के लोग ही मेरा परिवार बन गए, मेरे सफर का हर एक हिस्सा  जैसे कहानी की तरह है। सारे सुख-दुःख, उतार-चढ़ाव से भरा यह सफर था। मैंने यहां जो पल गुजारे हैं, वो मेरी यादों में हैं। आज 24 साल की इन यादों को समेटकर संस्थान को अलविदा कह रही हूं।‘ उन्होंने आखिर में उनके गुरुओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया था।

‘जी न्यूज‘ में बतौर सीनियर एंकर और प्रड्यूसर के तौर पर काम कर चुकीं मीमांसा इस मीडिया संस्थान के साथ वर्ष 1998 से जुड़ी हुईं थीं। यहां वह प्राइम टाइम न्यूज बुलेटिंस की एंकरिंग कर रही थीं, जिनमें ‘नॉनस्टॉप एट नाइन’ (Nonstop at Nine), ‘प्राइम टाइम स्पेशल’ (Prime Time Special), ‘मेट्रो न्यूज’ (Metro News) और स्पेशल न्यूज शो ‘जी हेल्पलाइन-हक का सवाल’ (Zee Helpline - Haq Ka Sawaal) शामिल थे।

मीमांसा मलिक को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है, जिनमें राजधानी रत्न अवॉर्ड (2004), इंडियन टैली अवॉर्ड (2004), हरियाणा गौरव अवॉर्ड (2006) और महादेव ज्योति अंलकरण अवॉर्ड (2006) शामिल हैं। उन्हें डॉ. एस राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल मीडिया नेटवर्क अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। समाचार4मीडिया की ओर से मीमांसा मलिक को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत24 सीनियर एंकर मीमांसा मलिक
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago