होम / टीवी / अब ‘Bharat24’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

अब ‘Bharat24’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने ‘जी समूह’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब तीन साल से ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में इनपुट एडिटर (उत्तर प्रदेश) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने ‘जी समूह’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब तीन साल से ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में इनपुट एडिटर (उत्तर प्रदेश) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मनोज राजन त्रिपाठी ने पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत जल्द लॉन्च होने जा रहे हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ की है। यहां पर उन्होंने बतौर एडिटर (यूपी) जॉइन किया है।

बता दें कि जाने-माने पत्रकार और ‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ (ETV News Network) व ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल क्लस्टर के पूर्व सीईओ जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में यह चैनल लॉन्च होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-62 से शुरू होने जा रहे इस चैनल की आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग 15 अगस्त को की जाएगी।

मूल रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी मनोज लंबे समय से लखनऊ में रह रहे हैं। मनोज राजन त्रिपाठी को तमाम मीडिया संस्थानों (प्रिंट और टीवी) में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। वह ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’, ‘न्यूज18 इंडिया’, ‘सीएनएन न्यूज18’, ‘दैनिक जागरण’ और ‘हिंदुस्तान’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

न्यूज मीडिया की दुनिया के अलावा मनोज राजन त्रिपाठी अन्य विधाओं में भी माहिर हैं। वह बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और परेश रावल की फिल्म ‘अतिथि तुम कब जाओगे‘ पार्ट -2 के लिए डायलॉग भी लिख चुके हैं।

इसके अलावा करीब छह महीने पूर्व वह ‘Code काकोरी’ नाम से एक किताब भी लिख चुके हैं। इस किताब को ‘Amazon, Westland’ ने पब्लिश किया है और यह बेस्ट सेलर बुक की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। यही नहीं, वह ‘सारेगामा अंताक्षरी’ के विजेता भी रह चुके हैं।  

समाचार4मीडिया की ओर से मनोज राजन त्रिपाठी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा एडिटर जी समूह मनोज राजन त्रिपाठी नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जगदीश चंद्रा भारत24
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago