होम / टीवी / बरखा दत्त ने कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी को कोर्ट में घसीटा, रखी ये मांग

बरखा दत्त ने कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी को कोर्ट में घसीटा, रखी ये मांग

26 जनवरी को लॉन्च हुआ अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘तिरंगा टीवी’ करीब छह माह बाद ही जुलाई में हो गया था बंद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार बरखा दत्त ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, उनकी पत्नी प्रोमिला सिब्बल और उनकी कंपनी ‘एनालॉग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Analog Media Private Limited) के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने जुलाई में अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘तिरंगा टीवी’ (Tiranga TV) को एकाएक बंद किए जाने के बाद मुआवजे के रूप में ब्याज के साथ 74 लाख रुपए की मांग की है।

एडवोकेट राघव अवस्थी और मुकेश शर्मा द्वारा दायर याचिका में दत्त ने कहा है कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि चैनल कम से कम दो साल तक चलेगा। बरखा दत्त ने यह भी आरोप लगाया कि जब चैनल ऑन एयर हुआ तो उन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट्स को खत्म करने के लिए भी कहा गया।  

दत्त के अनुसार, उन्हें बताया गया था कि चैनल 12 नवंबर तक लॉन्च हो जाएगा, लेकिन यह 26 जनवरी को लॉन्च हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि चैनल शुरू करने में देरी इसलिए हुई, क्योंकि इस काम के लिए रखी गई टीम में मनमाने ढंग से परिवर्तन किए जाते रहे।

याचिका में कहा गया है कि एक साल के कांट्रैक्ट के अनुसार, चैनल की आधिकारिक लॉन्चिंग के बाद एक साल के बकाया समय की पूरी सैलरी उन्हें मुअवाजे के रूप में दी जानी चाहिए। अपनी बकाया सैलरी, भत्ते और कॉट्रैक्ट के उल्लंघन पर मुआवजे के रूप में सारी राशि मिलाकर 18 प्रतिशत ब्याज की दर से बरखा दत्त ने 7402140 रुपए की मांग की है।

कोर्ट के सामने 27 सितंबर को यह मामला लाया गया। इसके बाद जज रविंद्र बेदी ने कंपनी और प्रोमिला सिब्बल को नोटिस जारी किया। हालांकि कोर्ट ने कपिल सिब्बल के खिलाफ सम्मन जारी नहीं किया। जज का कहना था कि दत्त और एनालॉग कंपनी के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट पर न तो कपिल सिब्बल के हस्तक्षर थे और न ही वह कंपनी में डायरेक्टर थे। मामले की अगली सुनवाई अब नौ जनवरी को होगी।


टैग्स बरखा दत्त कपिल सिब्बल तिरंगा टीवी प्रोमिला सिब्बल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago