होम / टीवी / कोरोना के बीच नजर आया अरनब गोस्वामी का जज्बा, दिखाई लॉकडाउन की 'हकीकत'

कोरोना के बीच नजर आया अरनब गोस्वामी का जज्बा, दिखाई लॉकडाउन की 'हकीकत'

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने लॉकडाउन के दौरान गुरुवार को मुंबई की गलियों में जाकर वहां का जायजा लिया और वहीं से रिपोर्टिंग की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने तमाम कदम उठाए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 25 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। इन सबके बीच ‘वरिष्ठ पत्रकार व रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने लॉकडाउन के दौरान गुरुवार को मुंबई की गलियों में जाकर वहां का जायजा लिया और वहीं से रिपोर्टिंग की। लॉकडाउन का यह दूसरा दिन था, जब कोरोनावायरस से जंग के लिए पूरा देश अपने घरों में बैठा हुआ था।

अरनब गोस्वामी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक लोअर परेल पहुंचे, जहां उन्हें इस दौरान कई खामियां देखने को मिलीं। इस दौरान अरनब ने देखा कि कुछ लोग लापरवाही बरत रहे थे। कई लोग यह मानकर भी चल रहे थे कि न तो उन्हें कोरोना हो सकता है और न ही वे दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। ऐसे में रिपोर्टिंग के साथ ही अरनब ने लोगों से अपील भी की कि वे  कोरोनावायरस की गंभीरता को समझें और लॉकडाउन को किसी छुट्टी की तरह न लें बल्कि सरकार का सहयोग करते हुए घरों से बाहर न निकलें।  

अरनब ने कहा, मैं एक बार फिर मुंबई के बहादुर, बुद्धिमान और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों से अपील करता हूं कि अपनी आदतों को बदलें और लॉकडाउन पूरी तरह लागू करें। लॉकडाउन को यहां प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया है। उद्धव ठाकरे सरकार और बाकी सभी को कड़ी मेहनत करने और इसे पूरी तरह लागू करने की जरूरत है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की बीच किस तरह अरनब गोस्वामी ने रिपोर्टिंग के प्रति अपना जज्बा दिखाते हुए जमीनी स्तर पर लॉकडाउन की हकीकत बयां की, वह आप यहां इस विडियो में देख सकते हैं।

गौरतलब कि महाराष्ट्र में तेजी से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 193 हो गई है, जबकि मरने वाले लोगों की संख्या छह है। वहीं पूरे भारत में यह संख्या बढ़कर 1037 तक पहुंच गई है। अब तक पूरे देश में इस वायरस से 24 लोगों की जान जा चुकी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago