होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब ‘ABP न्यूज’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय

इस बड़े पद पर अब ‘ABP न्यूज’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय

इससे पहले अभिषेक उपाध्याय हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर करीब तीन साल से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने अब 'एबीपी नेटवर्क' के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में बतौर सीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स) जॉइन कर लिया है। बता दें कि इससे पहले अभिषेक उपाध्याय हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 BHARATVARSH) में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर करीब तीन साल से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कुछ समय पहले ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के मैनेजिंग एडिटर के पद से संत प्रसाद राय के इस्तीफे के बाद अभिषेक उपाध्याय ने भी प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। यहां वह संत प्रसाद की टीम के प्रमुख मेंबर थे।

उस समय इस तरह की खबरें आई थीं कि ‘टीवी9 प्रबंधन‘ ने रूस-यूक्रेन युद्ध की कवरेज के हीरो रहे अभिषेक उपाध्याय को अचानक ही जयपुर ट्रांसफर की चिट्ठी थमाते हुए तीन दिनों के भीतर जयपुर जॉइन करने का फरमान जारी किया था। इस चिट्ठी के मिलने के बाद अभिषेक उपाध्याय ने ‘टीवी 9 भारतवर्ष‘ से अपना इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि अभिषेक उपाध्याय की गिनती ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के स्टार रिपोर्टर में होती थी। पिछले दिनों यूक्रेन वार की कवरेज में अभिषेक की जुझारू रिपोर्टिंग की बेहद अहम भूमिका को देखते हुए चैनल प्रबंधन की ओर से उन्हें कार भी दी गई थी। उन्होंने ‘टीवी9’ के लिए आर्मीनिया अजरबैजान वॉर कवरेज भी की थी। इसके साथ ही यूपी और बंगाल चुनावों में कई बड़ी स्टोरी ब्रेक कीं, जिन्हें तमाम मीडिया संस्थानों ने फॉलो किया। अभिषेक ने 'ब्लैक सी' से लेकर 'ईस्ट चाइना सी' तक दुनिया भर में कवरेज की है।

‘टीवी9 भारतवर्ष’ में अपनी पारी संभालने से पूर्व अभिषेक उपाध्याय ‘इंडिया टीवी’ में एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर कार्यरत थे। वैसे ‘टीवी9’ में ये उनकी दूसरी पारी थी। ‘टीवी9’ में अपनी पहली पारी में वह वर्ष 2010 में मुंबई ब्यूरो चीफ रहे थे। प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित अभिषेक ने ‘इंडिया टीवी’ में कई बड़ी खबरें भी ब्रेक की थीं, जिनमें आजम खान से जुड़ा वक्फ घोटाला भी शामिल है और इस पर सीबीआई जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

अभिषेक ‘दैनिक भास्कर’ ग्रुप के साथ (2011-2012) भी काम कर चुके हैं। यहां वह एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ‘आईबीएन7’ (IBN7) में भी पांच सालों तक काम कर चुके हैं। वह 2005 से 2010 तक यहां रहे और सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की भूमिका निभाई।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट से की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे 2003 में हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) से बतौर ट्रेनी रिपोर्टर व सब एडिटर के तौर पर जुड़े थे। अभिषेक एक थिएटर आर्टिस्ट व कवि भी हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के नाटकों में हिस्सा ले चुके हैं। वे नोबेल प्राइज विनर  नाटक 'वेटिंग फ़ॉर गोडो' का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनकी कविताओं को भी खूब सराहा जाता रहा है।

समाचार4मीडिया की ओर से अभिषेक उपाध्याय को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एबीपी न्यूज अभिषेक उपाध्याय टीवी9 भारतवर्ष नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago