होम / टीवी / अब इस चैनल पर नजर आएंगी सीनियर न्यूज एंकर पीनाज त्यागी
अब इस चैनल पर नजर आएंगी सीनियर न्यूज एंकर पीनाज त्यागी
सीनियर न्यूज एंकर पीनाज त्यागी के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘इंडिया टीवी’ (India TV) न्यूज चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सीनियर न्यूज एंकर पीनाज त्यागी के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘इंडिया टीवी’ (India TV) न्यूज चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक पीनाज त्यागी ने गुरुवार को यहां पर बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन कर लिया है।
बता दें कि पीनाज त्यागी इससे पहले ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) से जुड़ी हुई थीं, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। वह एक दशक से ज्यादा समय से इस मीडिया संस्थान के साथ जुड़ी हुई थीं और बतौर सीनियर न्यूज एंकर व डिजिटल हेड अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
गौरतलब है कि पीनाज त्यागी को मीडिया में काम करने करीब 22 साल का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2003 में ‘जी न्यूज’ (Zee News) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। करीब तीन साल ‘जी न्यूज’ में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वह यहां से अलविदा कहकर ‘आजतक’ (AajTak) से जुड़ गईं। यहां अपने करीब नौ साल के सफर में उन्होंने आजतक के अलावा दिल्ली आजतक और तेज चैनल में एंकरिंग ओर डिबेट शो किए।
इसके बाद पीनाज त्यागी ने अक्टूबर 2013 में ‘न्यूज नेशन’ का दामन थाम लिया था और तब से यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा देकर अब ‘इंडिया टीवी’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली पीनाज त्यागी की पढ़ाई-लिखाई भी इसी शहर से हुई है। समाचार4मीडिया की ओर से पीनाज त्यागी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टीवी एंकर न्यूज नेशन पीनाज त्यागी