होम / टीवी / अंजना ओम कश्यप को मुश्किल में डाल गई उनकी कही ये बात

अंजना ओम कश्यप को मुश्किल में डाल गई उनकी कही ये बात

अपने इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अंजना ओम कश्यप को निशाना भी बनाया जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) पर जहां सरकार लोगों को यह समझाने में लगी है कि इससे किसी भी देशवासी को कोई नुकसान नहीं होगा, वहीं सीनियर न्यूज एंकर और ‘आजतक’ की एग्जीक्यूटिव एडिटर अंजना ओम कश्यप ने इसे घातक संयोजन करार दिया है। अपने इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अंजना को निशाना भी बनाया जा रहा है।

अंजना ने यह बात ‘एंकर चैट’ के तहत एक दर्शक के सवाल के जवाब में कही। दरअसल, पाठकों से सीधे संवाद के लिए ‘आजतक’ ने एक्सटेंशन स्टूडियो की शुरुआत की है, जिसमें ‘एंकर चैट’ के तहत दर्शक अपने पसंदीदा एंकर से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछते हैं। इसी क्रम में चिंतन नाम के दर्शक ने अंजना से जानना चाहा कि CAA पर उनके क्या विचार हैं? पहले तो अंजना ने यह समझाने का प्रयास किया कि नागरिकता कानून की अवधारणा नई नहीं है, विभाजनकाल के वक्त भी यह बात हुई थी कि पाकिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू यदि किसी परेशानी का सामना करते हैं तो उन्हें भारत में जगह मिलनी चाहिए।    

फिर उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए CAA और NRC के कॉम्बिनेशन को एक घातक मेल करार दिया। उन्होंने कहा ‘डॉक्यूमेंट न होने के चलते जो हिंदू छूट जाएंगे उन्हें तो नागरिकता मिल जाएगी, लेकिन ऐसे मुस्लिम जो भारतीय हैं पर उनके पास दस्तावेज़ नहीं हैं, उन्हें नागरिक नहीं माना जाएगा। लिहाजा NRC के साथ मिलकर CAA एक बेहद घातक संयोजन बन जाता है। CAA नया नहीं है और उसमें कोई परेशानी नहीं है, मगर जब आप इसे NRC से जोड़ते हैं तो आप बगैर डॉक्यूमेंट वाले हिंदुओं को नागरिकता दे देंगे, लेकिन जिन मुस्लिमों के पास दस्तावेज़ नहीं हैं, उन्हें आप कहेंगे कि ये देश आपका नहीं है। ऐसा नहीं हो सकता है, इसके लिए सरकार को कुछ नई तरह से सोचना होगा।’

अंजना का यह अंदाज़ CAA और NRC का समर्थन करने वालों को रास नहीं आया, साथ ही कई अन्य लोगों के लिए भी यह बेहद चौंकाने वाला रहा। इनमें से एक फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप भी हैं। अनुराग ने एक यूजर द्वारा शेयर किये गए अंजना के विडियो पर कमेंट करते हुए कहा ‘इसके अंदर का कश्यप कैसे बाहर आ गया?? हाय मोदी। अब हम देख रहे हैं।’ अनुराग कश्यप मोदी सरकार की नीतियों के धुरविरोधी माने जाते हैं और वह ट्विटर पर भी यह दर्शाते रहते हैं। इसलिए जब अंजना ने CAA पर बोला तो अनुराग को लगा कि वह खुद बोल रहे हैं।

अंजना ओम कश्यप का विडियो आप यहां देख सकते हैं:   

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स अंजना ओम कश्यप नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

15 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago