होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब ‘भारत24’ पहुंचे वरिष्ठ टीवी पत्रकार सिद्धिनाथ विश्वकर्मा

इस बड़े पद पर अब ‘भारत24’ पहुंचे वरिष्ठ टीवी पत्रकार सिद्धिनाथ विश्वकर्मा

सिद्धिनाथ विश्वकर्मा इससे पहले ‘नेटवर्क18’ (Network) के हिंदी चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से उन्होंने कुछ दिनों पहले इस्तीफा दे दिया था

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ने जाने-माने पत्रकार और ‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ (ETV News Network) व ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल क्लस्टर के पूर्व सीईओ जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पिछले साल लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (BHARAT 24) के साथ अपना नया सफर शुरू किया है।

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने इस चैनल में बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है। बता दें कि सिद्धिनाथ विश्वकर्मा इससे पहले ‘नेटवर्क18’ (Network) के हिंदी चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे और रात 8 बजे के प्राइम टाइम शो ‘देश नहीं झुकने देंगे’ की टीम को लीड कर रहे थे। यहां से उन्होंने कुछ दिनों पहले इस्तीफा दे दिया था और नोटिस पर चल रहे थे। अब नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने ‘भारत24’ जॉइन कर लिया है।  

‘नेटवर्क18’ से पहले सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ‘जी न्यूज’ (Zee News) में आउटपुट हेड के तौर पर कार्यरत थे। वह वर्ष 2014 से ‘जी न्यूज’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। सिद्धिनाथ को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 22 साल का अनुभव है।

मूल रूप से झारखंड के रहने वाले सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ने ‘बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी’ (BHU) से ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से रेडियो-टीवी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है।

पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत सिद्धिनाथ ने ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘सहारा समय’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा। ‘सहारा समय’ के बाद सिद्धिनाथ ने ‘आजतक’ में भी लंबे समय तक काम किया है। समाचार4मीडिया की ओर से सिद्धिनाथ विश्वकर्मा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज नेटवर्क18 न्यूज18 इंडिया मैनेजिंग एडिटर नई पारी सिद्धिनाथ विश्वकर्मा भारत24
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago