होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ त्रिपाठी ने ‘आजतक’ में इस बड़े पद से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ त्रिपाठी ने ‘आजतक’ में इस बड़े पद से दिया इस्तीफा

सिद्धार्थ त्रिपाठी ‘आजतक’ से पहले करीब सवा छह साल तक ‘जी न्यूज’ में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी पारी खेल चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ त्रिपाठी  ने हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ में अपनी करीब सवा तीन साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां  सीनियर एडिटर के तौर पर कार्यरत थे और रात नौ बजे के प्राइम टाइम शो ‘खबरदार’ की जिम्मेदारी संभालते थे। फिलहाल, 'आजतक' के सलाहकार संपादक व प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी के नए शो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ की जिम्मेदारी भी सिद्धार्थ त्रिपाठी के कंधों पर थी।

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि वह जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत कर इसके बारे में बताएंगे। सिद्धार्थ त्रिपाठी के अनुसार वह इस तरह का प्लेटफॉर्म से अपनी नई पारी शुरू करेंगे, जिसमें टीवी और डिजिटल दोनों का हाइब्रिड स्वरूप हो। यानी जिसमें टीवी के साथ-साथ डिजिटल और ऐप बेस्ड प्रीमियम कंटेंट वाले ओटीटी का भी समावेश हो।  

बता दें कि मूल रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सिद्धार्थ त्रिपाठी को मीडिया में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट सिद्धार्थ त्रिपाठी ‘आजतक’ से पहले करीब सवा छह साल तक ‘जी न्यूज’ में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी पारी खेल चुके हैं। यहां उन्होंने चैनल के लोकप्रिय शो ‘डीएनए’ (DNA) बनाने वाली टीम को लीड किया। इसके अलावा पूर्व में वह ‘सहारा टीवी’, ‘जनमत टीवी’ और ‘लाइव इंडिया’ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

सिद्धार्थ त्रिपाठी को ‘खबरदार’ और ‘डीएनए’ शो के निर्माण के लिए प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) भी मिल चुका है। दोनों चैनल्स में अपनी पारी के दौरान वह टीम लीड के रूप में इस अवॉर्ड को पाने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। 

समाचार4मीडिया की ओर से सिद्धार्थ त्रिपाठी को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


टैग्स आजतक पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता इस्तीफा जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता सिद्धार्थ त्रिपाठी न्यूज हिंदी न्यूज खबर समाचार रिजाइन मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago