होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब ‘एबीपी न्यूज’ से जुड़े वरिष्ठ टीवी पत्रकार संदीप चौधरी

इस बड़े पद पर अब ‘एबीपी न्यूज’ से जुड़े वरिष्ठ टीवी पत्रकार संदीप चौधरी

संदीप चौधरी इससे पहले करीब नौ साल से हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में कार्यरत थे। यहां वह ‘सबसे बड़ा सवाल’ (Sabse Bada Sawal) शो होस्ट करते थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने न्यूज एंकर संदीप चौधरी ने ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’  (ABP News) में बतौर एंकर और कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह ‘एबीपी न्यूज’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज और प्रॉडक्शन) संत प्रसाद राय को रिपोर्ट करेंगे।

बता दें कि संदीप चौधरी इससे पहले करीब नौ साल से हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में कार्यरत थे। यहां वह ‘सबसे बड़ा सवाल’ (Sabse Bada Sawal) शो होस्ट करते थे। संदीप चौधरी को मीडिया में काम करने का करीब ढाई दशक का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (अब दिवंगत) के साथ एक प्रॉडक्शन हाउस के साथ की थी। इसके बाद वह 'आजतक' से जुड़ गए। हालांकि, यहां उनका सफर सीमित ही रहा।

इसके बाद संदीप चौधरी ने 'आजतक' को बाय बोल दिया और 'स्टार न्यूज' (Star News) के साथ अपनी नई पारी शुरू की। वह 'स्टार न्यूज' की लॉन्चिंग टीम में शामिल थे। संदीप चौधरी ने करीब नौ साल तक 'नेटवर्क18' के साथ भी काम किया है। फिर वह यहां से 'न्यूज24' आ गए थे और अब यहां से अलविदा कहकर ‘एबीपी न्यूज’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।

संदीप चौधरी ने 'दिल्ली विश्वविद्यालय' (DU) के प्रतिष्ठित 'श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स' से इकनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने 'दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स' से मास्टर्स की डिग्री ली है। 

संदीप चौधरी की नियुक्ति के बारे में ‘एबीपी नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडेय का कहना है, ’संदीप चौधरी को अपने साथ वापस पाकर हम रोमांचित हैं। उनका विशाल अनुभव और पत्रकारिता कौशल हमारे व्युअर्स को विश्वसनीय और ज्ञानवर्धक न्यूज प्रदान करने के हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं। हमें विश्वास है कि उनकी उपस्थिति हमारी न्यूज प्रोग्रामिंग को बढ़ाएगी और हमारे व्युअर्स को पसंद आएगी। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और साथ मिलकर बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए तत्पर हैं।’

समाचार4मीडिया की ओर से संदीप चौधरी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एबीपी न्यूज इस्तीफा न्यूज24 सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर संदीप चौधरी एबीपी नेटवर्क प्रजेंटर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago