होम / टीवी / टीवी9 भारतवर्ष की प्राइम टाइम महिला एंकर ने भी दिया इस्तीफा

टीवी9 भारतवर्ष की प्राइम टाइम महिला एंकर ने भी दिया इस्तीफा

इसी साल मार्च में इस चैनल के साथ शुरू किया था अपना सफर, पूर्व में कई मीडिया संस्थानों में निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टीवी9 भारतवर्ष से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि चैनल की प्राइम टाइम एंकर स्मिता शर्मा ने इस चैनल को बाय बोल दिया है। वह यहां पर एग्जिक्यूटिव एडिटर (कंसल्टिंग) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। स्मिता शर्मा इस चैनल पर रात नौ बजे आने वाले प्राइम टाइम शो ‘दैनिक भारतवर्ष’ को होस्ट करती थीं। उन्होंने इसी साल मार्च में ही इस चैनल के साथ अपनी पारी शुरू की थी। स्मिता शर्मा 'टीवी9 भारतवर्ष' में अपनी जिम्मेदारी संभालने से पहले  'द ट्रिब्यून' (The Tribune) से बतौर डिप्टी एडिटर जुड़ी हुई थीं और यहां उन्होंने करीब डेढ़ साल (सितंबर2017-मार्च 2019) तक काम किया था।

 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने फरवरी 2005 में ‘IBN7 News/CNN-IBN (Network 18)’ में बतौर एसोसिएट एडिटर (फॉरेन अफेयर्स/प्राइम टाइम एंकर) के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। यहां उन्होंने साढ़े नौ साल से ज्यादा समय तक काम किया और अक्टूबर 2014 में यहां से बाय बोलकर ‘इंडिया टुडे’ का दामन थाम लिया।

‘इंडिया टुडे’ में उन्हें डिप्टी एडिटर (फॉरेन अफेयर्स इंचार्ज/प्राइम टाइम एंकर) की जिम्मेदारी दी गई। ‘इंडिया टुडे’ में करीब ढाई साल तक अपनी भूमिका निभाने के बाद उन्होंने मार्च 2017 में यहां से अलविदा कह दिया और स्वतंत्र पत्रकार/कॉलमिस्ट/कमेंटेटर के रूप में नई पारी शुरू कर दी। करीब छह महीने तक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करने के बाद उन्होंने सितंबर 2017 में ‘द ट्रिब्यून’ के साथ नई पारी शुरू की और यहां से होती हुईं ‘टीवी9 भारतवर्ष पहुंची थीं।’  

यह भी पढ़ें: TV9 भारतवर्ष: अजीत अंजुम ने लिखा अपना 'विदाई पत्र'

स्मिता शर्मा को देश के उन एंकर्स में गिना जाता है, जो ग्राउंड जीरो से तेजतर्रार रिपोर्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। कश्मीर की गलियों में उनकी दिल को छू लेने वाली रिपोर्टिंग ने उन्हें काफी सुर्खियां दिलवाईं। कई देशों में जाकर उन्होंने मौके से रिपोर्टिंग की है। उनकी आईबीएन7 के लिए अपनी आखिरी विदेश यात्रा में जापान से बुलेट ट्रेन की सैर पर स्पेशल रिपोर्ट थी। उनकी शानदार पत्रकारिता के लिए उन्हें प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है। 


टैग्स टीवी9 भारतवर्ष स्मिता शर्मा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago