होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार पशुपति शर्मा ने ‘जी हिन्दुस्तान’ को कहा अलविदा

वरिष्ठ टीवी पत्रकार पशुपति शर्मा ने ‘जी हिन्दुस्तान’ को कहा अलविदा

खबर है कि ‘जी हिन्दुस्तान‘ के बाद पशुपति शर्मा एक नए मीडिया हाउस के साथ जल्द ही बड़ी भूमिका में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘जी मीडिया’ (Zee Media) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर यह है कि वरिष्ठ पत्रकार पशुपति शर्मा ने ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने करीब एक साल पहले ही ‘जी हिन्दुस्तान’ के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। यहां वह बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि ‘जी हिन्दुस्तान‘ के बाद पशुपति शर्मा एक नए मीडिया हाउस के साथ जल्द ही बड़ी भूमिका में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

बता दें कि ‘जी हिन्दुस्तान’ की रिलॉन्चिंग में पशुपति शर्मा की अहम भूमिका रही थी। ‘जी हिन्दुस्तान’ के नए लुक और कंटेंट के पीछे उनका अहम रोल रहा। पिछले साल कोरोना संकट के बीच रिलॉन्चिंग के कुछ हफ्तों बाद ही चैनल ने अपनी अलग पहचान बना ली। यहां पशुपति शर्मा प्लानिंग टीम का हिस्सा रहे और सुपर प्राइम टाइम शो उनके हाथों से होकर ही गुजरते थे। 

‘जी हिन्दुस्तान’ की रिलॉन्चिंग के वक्त उन्होंने सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव के साथ खुली चर्चा के बाद 'खबरों का टॉप एंगल' जैसा अनूठा शो शुरू कर स्टूडियो से बाहर खुले आसमान से खबरों के प्रजेंटेशन का नया ट्रेंड शुरू किया तो ‘वंदे मातरम’ शो से चैनल को नई पहचान दिलाई।

मूल रूप से पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले पशुपति शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिल्ली स्थित जेएनयू से एमए, एमफिल करने के साथ ही उन्होंने माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

जुलाई 2020 में ‘जी हिन्दुस्तान’ में अपनी पारी की शुरुआत करने से पहले वह ‘इंडिया न्यूज‘ में बतौर आउटपुट हेड अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2018 में ‘इंडिया न्यूज‘ जॉइन करने से पहले वह ‘न्यूज नेशन‘ में करीब छह साल तक अहम भूमिका में रहे। पशुपति शर्मा पूर्व में ‘इंडिया टीवी‘,‘न्यूज 24‘, ‘टीवी टुडे‘ ग्रुप, ‘दैनिक जागरण‘ और ‘दैनिक भास्कर‘ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।


टैग्स जी हिन्दुस्तान इस्तीफा पशुपति शर्मा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago