होम / टीवी / जल्द इस न्यूज चैनल पर नजर आ सकती हैं सीनियर न्यूज एंकर पद्मजा जोशी

जल्द इस न्यूज चैनल पर नजर आ सकती हैं सीनियर न्यूज एंकर पद्मजा जोशी

बता दें कि पद्मजा जोशी पूर्व में टाइम्स नाउ में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जानी वालीं वरिष्ठ टीवी पत्रकार पद्मजा जोशी के बारे में खबर है कि वह जल्द ही ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) के साथ बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

खबर यह भी है कि वह ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) और ‘न्यूज9 प्लस’ (News9 Plus) पर एक शो होस्ट करेंगी। उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) से इस खबर की पुष्टि की है।

हालांकि, टीवी9 नेटवर्क और पद्मजा जोशी की ओर इस बारे में आधिकारिक रूप से किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि पद्मजा जोशी पूर्व में ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था।  

पद्मजा जोशी की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। अपने करीब डेढ़ दशक के पत्रकारीय करियर में वह रिपोर्टर, प्रड्यूसर और कमेंटेटर के साथ-साथ प्राइम टाइम न्यूज एंकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

पद्मजा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी और डेढ़ साल तक रिपोर्टर की भूमिका निभाने के बाद उन्हें ‘स्टार न्यूज़’ (अब एबीपी न्यूज) में बतौर एंकर ख़बरों को प्रस्तुत करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने खुद को टीवी पत्रकारिता का हिस्सा बना लिया। 2007 में उन्होंने अंग्रेजी न्यूज़ चैनल ‘एक्स न्यूज़’ के साथ नई पारी की शुरुआत की, यहां उन्हें प्रड्यूसर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।

हालांकि, पद्मजा का ये सफ़र ज्यादा लंबा नहीं रहा। केवल 8 महीने में ही उन्होंने ‘एक्स न्यूज़’ का साथ छोड़कर ‘हेडलाइंस टुडे’ ( अब इंडिया टुडे टीवी) जॉइन कर लिया। ‘हेडलाइन टुडे’ में पद्मजा ने एंकर और एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर की भूमिका निभाई। करीब 6 साल यहां बिताने के बाद वह 2014 में ‘टाइम्स नाउ’ से बतौर न्यूज़ एडिटर जुड़ीं और फिर वापस ‘इंडिया टुडे’ समूह का हिस्सा बन गईं। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने एक बार फिर ‘टाइम्स नाउ’ जॉइन किया था, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था।


टैग्स टीवी9 पद्मजा जोशी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago