होम / टीवी / जल्द 'NDTV' की टीम में शामिल हो सकती हैं सीनियर न्यूज एंकर पद्मजा जोशी
जल्द 'NDTV' की टीम में शामिल हो सकती हैं सीनियर न्यूज एंकर पद्मजा जोशी
पद्मजा जोशी ने हाल ही में ‘टीवी9 नेटवर्क’ में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह इस नेटवर्क में बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
जानी-मानी न्यूज एंकर और वरिष्ठ टीवी पत्रकार पद्मजा जोशी जल्द ही अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही ‘एनडीटीवी’ (NDTV) की टीम में शामिल हो सकती हैं। वह कब यहां जॉइन करेंगी और उनकी भूमिका क्या रहेगी, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
बता दें कि पद्मजा जोशी ने हाल ही में ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। उन्होंने इस नेटवर्क में करीब एक साल पहले बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया था। यहां वह ‘टीवी9’ और ‘न्यूज9’ दोनों में अपनी अहम भूमिका निभा रही थीं।
पद्मजा जोशी ‘टीवी9 नेटवर्क’ से पहले ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली पद्मजा जोशी की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है। अपने करीब डेढ़ दशक के पत्रकारीय करियर में वह रिपोर्टर, प्रड्यूसर और कमेंटेटर के साथ-साथ प्राइम टाइम न्यूज एंकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उन्होंने स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज), हेडलाइंस टुडे, टाइम्स नाउ और ‘टीवी9 नेटवर्क’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अंग्रेजी और हिंदी दोनों की कमान संभाल चुकी हैं।
टैग्स