होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज

सरकार-प्रशासन में बेहतरीन पकड़, प्रिट, टीवी इंड्रस्ट्री में लंबे समय का कार्यानुभव और खबरों की बेहतरीन समझ के चलते ज्ञानेन्द्र शुक्ला की छवि लखनऊ के हार्डकोर जर्नलिस्ट में की जाती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने ‘फर्स्ट इंडिया न्यूज’ (First India News) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर एडिटर (न्यूज) जॉइन किया है। इससे पूर्व ज्ञानेन्द्र शुक्ला नेशनल चैनल ‘TV24’ में बतौर न्यूज एडिटर काम करने के बाद बतौर एसोसिएट एडिटर ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पूर्व में वह APN न्यूज चैनल, लखनऊ में बतौर राज्य ब्यूरो प्रमुख कार्यभार संभाल चुके हैं।

ज्ञानेन्द्र शुक्ला को मीडिया में काम करने का करीब 23 साल का अनुभव है। मूलरूप से यूपी के जनपद सीतापुर के रहने वाले ज्ञानेन्द्र ने वर्ष 1995 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मैथमेटिक्स से एमएससी की पढ़ाई कर दिल्ली की ओर रुख किया था। उन्होंने वर्ष 1998 में ‘इग्नू‘ से मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद ‘आउटलुक‘ पत्रिका से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की थी। करीब दो साल बाद दिल्ली में ही हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण‘ में बतौर संवादादाता 2004 तक सेवाएं दी और एक बार फिर से लखनऊ की रुख कर ईटीवी यूपी/यूके से बतौर संवाददाता जुड़कर राजधानी में तेजतर्रार टीवी पत्रकार के रूप में खुद को स्थापित कर वर्ष 2009 तक यहां सेवाएं दीं।

इसी दौरान पर्ल्स ग्रुप द्वारा लॉन्च ‘P7’ न्यूज चैनल में बड़ी छलांग लगाते हुए बतौर यूपी ब्यूरो चीफ कार्यभार संभाला कर पूरे यूपी में चैनल का विस्तार किया, और पांच वर्ष (2009-2014) तक जुड़े रहे। इसके बाद उदयोगपति नवीन जिंदल के फोकस न्यूज ग्रुप में बीबीसी से आए वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव की अगुवाई में जुड़े।

इसके बाद इसी चैनल के रिलॉन्च हुए न्यूज वर्ल्ड इंडिया चैनल के यूपी स्टेट हेड रहे। सरकार-प्रशासन में बेहतरीन पकड़, प्रिट, टीवी इंड्रस्ट्री में लंबे समय का कार्यानुभव और खबरों की बेहतरीन समझ के चलते ज्ञानेन्द्र शुक्ला की छवि लखनऊ के हार्डकोर जर्नलिस्ट में की जाती है।

समाचार4मीडिया की ओर से ज्ञानेन्द्र शुक्ला को नए सफर की ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स पत्रकार ज्ञानेन्द्र शुक्ला फ़र्स्ट इंडिया न्यूज़
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

30 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago