होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिग्विजय सिंह ने थामा अब इस चैनल का दामन
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिग्विजय सिंह ने थामा अब इस चैनल का दामन
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित और इस साल पद्मश्री के लिए नॉमिनेटेड डॉ. दिग्विजय कई मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित और इस साल पद्मश्री के लिए नॉमिनेटेड वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिग्विजय सिंह ने बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर ‘न्यूज वन इंडिया’ चैनल जॉइन कर लिया है। डॉ. सिंह यहां इनपुट,आउटपुट और डिजिटल का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले वह बतौर संपादक ‘हिंदी खबर’ चैनल का संचालन कर चुके हैं।
वर्ष 2001 में पत्रकारिता की पारी शुरू करने वाले डॉ. दिग्विजय सिंह अपने 18 वर्ष के लंबे करियर में ‘आजतक’, ‘स्टार न्यूज’, ‘आईबीएन7’, ‘जी न्यूज’, ‘न्यूज नेशन’ और ‘इंडिया टीवी’ जैसे चैनलों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह ‘दैनिक भास्कर’ ग्रुप की रेडियो डिवीजन ‘माई एफएम’ के लिए भी बतौर स्क्रिप्ट राइटर काम कर चुके हैं।
इसके अलावा उन्होंने ‘सोनी टीवी’ के शो प्रायश्चित, अदालत और ‘इमेजिन टीवी’ के चर्चित शो राखी का इंसाफ की क्रिएटिव टीम का नेतृत्व किया है। पत्रकार होने के साथ साथ डॉ. दिग्विजय सिंह कविता और कहानियों का लेखन भी करते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स दिग्विजय सिंह न्यूज वन इंडिया नई पारी