होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार धीरज कुमार की नई पारी, बने चैनल हेड

वरिष्ठ पत्रकार धीरज कुमार की नई पारी, बने चैनल हेड

हिंदी एवं अंग्रेजी पर समान पकड़ रखने वाले धीरज कुमार पत्रकारिता में लगभग तीन दशक से सक्रिय हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ पत्रकार धीरज कुमार ने अपनी नई पारी कात्‍यायनी टीवी के साथ शुरू की है। उन्‍हें चैनल का हेड बनाया गया है। वे टीवी ऑपरेशंस के साथ कात्‍यायनी समूह द्वारा शीघ्र शुरू होने वाले मीडिया इंस्‍टीट्यूट के संचालन में भी अपनी भागीदारी निभायेंगे। उनकी रिपोर्टिंग ग्रुप सीईओ रोहित रोहन को रहेगी। इससे पहले वह फेम इंडिया पत्रिका के साथ एसोसिएट एडिटर के रूप में जुड़े हुए थे।

हिंदी एवं अंग्रेजी पर समान पकड़ रखने वाले धीरज कुमार पत्रकारिता में लगभग तीन दशक से सक्रिय हैं। प्रिंट के साथ इलेक्‍ट्रॉनिक और वेब मीडिया तीनों पर इनकी मजूबत पकड़ है। धीरज कुमार की पढ़ाई-लिखाई बिहार तथा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हुई है। वे 1991 में नागपुर से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक लोकमत टाइम्‍स और उसके बाद हिंदी दैनिक आज के इलाहाबाद संस्‍करण से जुड़े।

धीरज कुमार 1994 में टीवी पत्रकारिता से जुड़ने दिल्ली आ गये, जहां ‘जी टीवी’ में नौकरी मिली। फिर इसी ग्रुप के सिटी चैनल नेटवर्क से जुड़कर इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया की बारीकियां सीखीं तथा कई पदों पर कार्यरत रहे। 1999 में दिल्‍ली में जैन टीवी न्यूज के साथ जुड़े और यहां से इस्‍तीफा देने के बाद अपना एजुकेशनल पोर्टल शुरू किया। वर्ष 2002 में वह नलिनी सिंह के संस्थान टीवी लाइव के साथ जुड़ गए और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले 'आंखों देखी' के एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर तथा हेड ऑफ एडिटोरियल की भूमिका निभायी।

वर्ष 2008 में आंखों देखी से इस्‍तीफा देने के बाद पॉजिटिव मीडिया के फोकस तथा हमार टीवी न्‍यूज से आउटपुट एडिटर के रूप में उन्होंने अपनी नई पारी शुरू की। यहां से इस्‍तीफा देने के बाद उन्होंने कई न्‍यूज पोर्टल्स को चलाया। बहुचर्चित तांत्रिक निर्मल बाबा का पहला कानूनी नोटिस उन्हें ही मिला, जिससे वे खासे चर्चित रहे।

इसके बाद वर्ष 2012 में वे फेम इंडिया से बतौर एसोसिएट एडिटर जुड़े। धीरज कुमार अब तक कई टीवी चैनल्स और पोर्टल्स में बतौर सलाहकार जुड़े रहे हैं और लाइव स्ट्रीमिंग, ऐप डेवलपमेंट व सोशल मीडिया की अपनी कंपनी चला चुके हैं। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आईपीटीवी विज्ञान प्रसार डॉट जीओवी डॉट इन को इन्होंने ही लॉन्च करवाया था।


टैग्स धीरज कुमार कात्यायनी चैनल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago