होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया को मिली जान से मारने की धमकी      

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया को मिली जान से मारने की धमकी      

लोकप्रिय डिबेट शो ‘देश की बहस’ में जाने माने वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया को जान से मारने की धमकी दी गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

लोकप्रिय डिबेट शो ‘देश की बहस’ में जाने माने वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया को जान से मारने की धमकी दी गई। ये धमकी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI के प्रवक्ता चौधरी इफ्तिखार गुज्जर ने दी। चौधरी इफ्तिखार गुज्जर ने कहा, ‘अगर हमारे नबी के बारे में बकवास की तो मैं तुम्हारी गर्दन काटने के लिए इंडिया भी पहुंच जाऊंगा...’

दरअसल ‘देश की बहस’ में चर्चा हो रही थी कि कैसे पाकिस्तान के अंदर मासूम बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है और उन्हें पढ़ाई के नाम पर जिहाद की ट्रेनिंग दी जा रही है। यही नहीं उन्हें गला काट देने तक की शिक्षा दी जा रही है। इस मुद्दे पर शो में शामिल सभी पैनलिस्ट के साथ चर्चा की जा रही थी और इसी दौरान जब PTI के प्रवक्ता चौधरी इफ्तिखार गुज्जर से इस पर सवाल किया गया, तो वो तिलमिला गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस तरह से पाकिस्तान के स्कूलों में बच्चों को जान से मारने की शिक्षा दी जा रही है, ठीक उसी तरह से भारत के नेशनल न्यूज चैनल पर चौधरी इफ्तिखार गुज्जर ने वरिष्ठ पत्रकार और शो के एंकर दीपक चौरसिया को भारत में आकर गला काटने की धमकी देने लगे।

चौधरी इफ्तिखार गुज्जर की इस जिहादी सोच को सुनकर शो में शामिल बाकी एक्सपर्ट भी हैरान रह गए। पाकिस्तान मूल के कनाडा के लेखक तारेक फतेह ने कहा कि इसके अलावा ये लोग कर भी क्या सकते हैं? वहीं इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती वजाहत कासमी ने भी चौधरी इफ्तिखार गुज्जर से कहा कि आप देश के इतने बड़े पत्रकार को इस तरह की धमकी कैसे दे सकते हैं? शो में शामिल दर्शकों ने भी इमरान खान की पार्टी के प्रवक्ता की इस धमकी की निंदा की।

पाकिस्तान आतंक की फैक्ट्री है और भारत समेत दुनियाभर में आतंकी वारदातों में पाकिस्तान का नाम आता रहा है और जिस तरह से पाकिस्तान सरकार में शामिल पार्टी के प्रवक्ता चौधरी इफ्तिखार गुज्जर ने LIVE शो के दौरान भारत के जाने माने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी, उससे पता चलता है कि किस तरह से पाकिस्तान के अंदर भारत के खिलाफ नफरत भरी हुई है और पाकिस्तान सरकार के नुमाइंदे भी आतंकियों की तरह बात करते हैं। वैसे ये पहली बार नहीं हुआ है कि किसी पाकिस्तानी ने इस तरह जहर उगला हो।

यहां देखें वीडियो-


टैग्स पत्रकार पाकिस्तान दीपक चौरसिया जान से मारने की धमकी गला काटने की धमकी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago