होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार चतुर्वेदी का इंडिया न्यूज में कद बढ़ा, अब मिली ये जिम्मेदारी
वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार चतुर्वेदी का इंडिया न्यूज में कद बढ़ा, अब मिली ये जिम्मेदारी
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार चतुर्वेदी को प्रमोशन दिया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार चतुर्वेदी को प्रमोशन दिया गया है। उन्हें अब चैनल हेड (यूपी/यूके) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह लखनऊ से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचार4मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस खबर की पुष्टि की है।
अरविंद कुमार चतुर्वेदी को प्रिंट और टीवी मीडिया में काम करने का 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह वर्ष 2014 से ‘इंडिया न्यूज’ के साथ जुड़े हुए हैं। नई भूमिका संभालने से पहले वह इस चैनल में रेजिडेंट एडिटर (यूपी/यूके) के पद पर काम कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के रहने वाले अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।
‘ब्लूम्सबेरी’ द्वारा प्रकाशित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चर्चित किताब ‘द रियल मोदी’ लिखने वाले अरविंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजीव शुक्ला के प्रॉडक्शन हाउस ‘बीएजी’ के शो ‘रोजाना’ में रिपोर्टर के तौर पर की थी। इसके बाद वह लंबे समय तक ‘इंडिया टीवी’ में रहे। इसके बाद उन्होंने ‘इंडिया न्यूज का दामन थाम लिया था।’
टैग्स इंडिया न्यूज चैनल हेड प्रमोशन अरविंद कुमार चतुर्वेदी