होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मिश्रा ने 'जी न्यूज' में की वापसी
वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मिश्रा ने 'जी न्यूज' में की वापसी
अनुराग मिश्रा द्वारा वर्ष 2016 में गए किए देश के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस ठाकुर के इंटरव्यू ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
Vikas Saxena 4 months ago
वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मिश्रा ने फिर से जी न्यूज को जॉइन किया है और इस बार उन्हें स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
साल 2003 में ‘स्टार न्यूज’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनुराग मिश्र ’सीएनबीसी’, ’आईबीएन7’, ’एनडीटीवी’, ’जी न्यूज’, ’न्यूज18’ और 'राजस्थान पत्रिका' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में रिपोर्टिंग समेत कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह ’ईटीवी’ में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के हेड रह चुके हैं।
अनुराग मिश्रा द्वारा वर्ष 2016 में गए किए देश के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस ठाकुर के इंटरव्यू ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस इंटरव्यू में जस्टिस ठाकुर ने कहा था कि केंद्र व राज्य सरकारों की नाकामी की वजह से लोग न्यायालय का रुख करते हैं। अनुराग मिश्र द्वारा लिया गया यह इंटरव्यू देश के तमाम न्यूज चैनल्स और अखबारों समेत कई विदेशी चैनल्स में छाया रहा था।
इसके अलावा इंटरपोल की रिपोर्ट के आधार पर अवैध वेस्ट ई-वेस्ट के जलाए जाने को लेकर उनकी खबर के बाद उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट हुई थी। यही नहीं, अनुराग की खबर पर ‘नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल’ (NGT) ने एक्शन लेते हुए यूपी सरकार पर जुर्माना भी लगाया था।
अनुराग मिश्रा करीब आठ साल से ‘राजस्थान पत्रिका‘ के साथ जुड़े हुए थे। शुरुआती पांच साल उन्होंने नेशनल ब्यूरो में गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की खबरों पर अपनी नजर जमाए हुए थे, लेकिन 2022 में उन्हें ‘राजस्थान पत्रिका‘ द्वारा अनुराग को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया।
अनुराग मिश्रा के पत्रकारिता करियर पर एक नजर:
अनुराग मिश्रा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2002 में 'स्टार न्यूज' से की थी, जहां वह अमरमणि मधुमिता केस और सोनिया गांधी के रोड शो के कवर के लिए चर्चा में आए।
-
2003-2005: CNBC और फिर CNBC आवाज की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया।
-
2005-2006: चैनल 7 / IBN7 में राजदीप सरदेसाई की टीम का हिस्सा रहे।
-
2006-2013: एनडीटीवी में कई प्रमुख कार्यक्रमों जैसे विनोद दुआ लाइव और जायका से जुड़े, साथ ही आउटपुट एडिटर रहे।
-
2013-2014: जी न्यूज में रहे और 2014 लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई।
-
2015-2017: न्यूज18 हैदराबाद में आउटपुट हेड और फिर दिल्ली में प्रमुख संवाददाता के रूप में पीएमओ और सुप्रीम कोर्ट कवर किया। इस दौरान उन्होंने तीन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का इंटरव्यू किया।
-
2017-2025: राजस्थान पत्रिका में नेशनल टीम के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रभारी रहे। इस दौरान उन्होंने इंटरपोल और डिफेंस से जुड़ी एक्सक्लुसिव स्टोरी भी की।
2025 में जी न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा ने अनुराग मिश्रा पर दोबारा भरोसा जताया और उन्हें स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी दी सौंपी।
टैग्स