होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव की इस मीडिया समूह में वापसी, निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव की इस मीडिया समूह में वापसी, निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

पूर्व में तमाम मीडिया सस्थानों में कई अहम पदों पर निभा चुके हैं अपनी भूमिका

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव को ‘सहारा समय न्यूज नेटवर्क’ में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, उनकी जोरदार तरीके से घर वापसी हुई है। उन्हें ‘सहारा समय न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के आने वाले खास शो की जिम्मेदारी दी गई है। वो नए साल में आने वाले इस खास शो की टीम के प्रमुख होंगे।

अमिताभ श्रीवास्तव इसके पहले भी लंबे अरसे तक ‘सहारा टीवी’ में अहम पदों पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में सहारा समय टीवी की लॉन्चिंग टीम में जॉइन किया था और वर्ष 2015 तक मध्यप्रदेश चैनल के पायलट प्रोजेक्ट और ड्राईरन से लेकर आउटपुट हेड की जिम्मेदारी निभाई।

वर्ष 2015 में उन्हें ‘ईटीवी ग्रुप’ मध्यप्रदेश चैनल का इंचार्ज बनाया गया। इसके बाद उन्होंने ‘राजस्थान पत्रिका’ समूह का दामन थाम लिया, जो पहली बार टीवी पत्रकारिता में नए आयाम के साथ स्थापित हो रहा था। इसके बाद न्यूज वेबसाइट खासखबरडॉटकॉम (khaskhabar.com) ने उन्हें उत्तर भारत में विस्तार के लिए अहम जिम्मेदारी दी। यहां उन्होंने गुरुग्राम से संचालित कॉरपोरेट ऑफिस में प्रमुख की भूमिका निभाते हुए यूपी का नेटवर्क तैयार किया।

फिर वे नोएडा सेक्टर पांच से शुरू होने वाले ‘नेशन फर्स्ट चैनल’ से जुड़ गए, जहां उन्हें चैनल का प्रमुख बनाया गया। ये चैनल परवान नहीं चढ़ सका, इसलिए वे इस्तीफा देकर अलग हो गए। इसके बाद नोएडा से ही ‘जनतंत्र टीवी’ के ग्रुप एडिटर के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसके बाद मध्यप्रदेश की केबिल इंडस्ट्री में अहम भूमिका निभाने वाले डिजियाना ग्रुप ने अपने तीन चैनल्स को नया स्वरूप देने के लिए उन्हें बुलाया। ‘सहारा इंडिया’ में उपेंद्र राय की वापसी के साथ ही अब अमिताभ श्रीवास्तव की यहां वापसी हुई है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स सहारा समय अमिताभ श्रीवास्तव उपेंद्र राय
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago