होम / टीवी / इस बड़े पद पर TV9 से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल

इस बड़े पद पर TV9 से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल

पूर्व में तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं आदित्य राज कौल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल (ADITYA RAJ KAUL) ने ‘टीवी9’ (TV9) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर (National Security & Strategic Affairs) जॉइन किया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिये खुद इस बात की जानकारी शेयर की है।

आदित्य राज कौल को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। पूर्व में वह तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘बिजनेस टेलिविजन इंडिया’ (BTVI) में एडिटर (Strategic Affairs and Internal Security) के साथ-साथ ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में सीनियर एसोसिएट एडिटर भी रह चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट भी अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं, ‘द संडे इंडियन’ (The Sunday Indian) में भी वह बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

आदित्य राज ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने मुंबई के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा वह बेंगलुरु के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट और मैनेजमेंट (IIM) से बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम फॉर मीडिया इंडस्ट्री भी कर चुके हैं। 

बता दें कि आदित्य राज कौल को कुछ दिनों पहले जान से मारने की धमकी भी मिली थी। खुद को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) बताने वाले एक समूह ने उन्हें यह धमकी दी थी। कौल ने यह जानकारी ट्विटर पर साझा की थी। अपने ट्वीट में कश्मीरी पंडित पत्रकार कौल ने दावा किया था कि आतंकवाद पर उनकी बेबाक रिपोर्टिंग के चलते उन्हें यह धमकी दी गई।


टैग्स टीवी9 आदित्य राज कौल एग्जिक्यूटिव एडिटर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago