होम / टीवी / ‘TV9 Bharatvarsh’ को बाय बोलकर वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिषेक नीलमणि ने तलाशी नई मंजिल

‘TV9 Bharatvarsh’ को बाय बोलकर वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिषेक नीलमणि ने तलाशी नई मंजिल

अभिषेक नीलमणि हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 BHARATVARSH) में प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिषेक नीलमणि ने अब 'एबीपी नेटवर्क' के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर जॉइन किया है। बता दें कि इससे पहले अभिषेक नीलमणि हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 BHARATVARSH) में प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

अभिषेक नीलमणि स्क्रिप्ट और स्क्रीन के माहिर प्रोड्यूसर माने जाते हैं। वह ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में पूर्व मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय की टीम के अहम सदस्यों में से एक थे। ‘टीवी9 भारतवर्ष‘ में असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर रहते हुए उन्होंने शाम छह बजे के डिबेट शो 'अड़ी..क्योंकि हमें है देश की पड़ी' में कई नए प्रयोग किए। भारत-चीन विवाद के दौरान पैंगोंग लेक को स्टूडियो में उतारने का पहला श्रेय इन्हें ही जाता है।

बता दें कि अभिषेक नीलमणि ने मीडिया इंडस्ट्री में 2005 में कदम रखा था। ‘इंडिया टीवी‘ में 14 साल की लंबी पारी खेलने के बाद वह ‘टीवी9 भारतवर्ष‘ से फरवरी 2020 में जुड़े। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नामचीन हंसराज कॉलेज से पासआउट और ठेठ बनारसी अभिषेक नीलमणि की राजनीति में दिलचस्पी ही उन्हें मीडिया में खींचकर लाई।

समाचार4मीडिया की ओर से अभिषेक नीलमणि को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एबीपी न्यूज टीवी9 भारतवर्ष नई पारी एबीपी नेटवर्क नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग अभिषेक नीलमणि डिप्टी एगिज्क्यूटिव प्रड्यूसर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago