होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार संत प्रसाद राय अब ABP न्यूज से शुरू करेंगे नई पारी
वरिष्ठ पत्रकार संत प्रसाद राय अब ABP न्यूज से शुरू करेंगे नई पारी
वरिष्ठ टीवी पत्रकार संत प्रसाद राय के बारे में खबर है कि वह अब एबीपी नेटवर्क में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार संत प्रसाद राय के बारे में खबर है कि वह अब 'एबीपी नेटवर्क' में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वह 1 अगस्त 2022 से 'एबीपी न्यूज' जॉइन करेंगे।
बता दें कि संत प्रसाद राय ने टीवी9 समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद समाचार4मीडिया से इस खबर की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने अपनी नई पारी के बारे में तो कुछ नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वे एक छोटे ब्रेक पर जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: TV9 भारतवर्ष के मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय ने दिया इस्तीफा
बता दें कि संत प्रसाद पिछले तीन वर्षों से भी अधिक समय से इस चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उन्हें टीवी में कई नए प्रयोगों के लिए जाना जाता हैं, इसकी बानगी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी देखने को मिली, जब उन्होंने यूक्रेन में कवरेज के लिए सबसे पहले अपने रिपोर्टर को वहां भेजा, जिसका फायदा भी उन्हें रेटिंग में बढ़त के रूप में मिला।
टैग्स एबीपी न्यूज टीवी9 संत प्रसाद राय