होम / टीवी / ‘ईटीवी भारत’ से विदाई लेकर इस मीडिया समूह से जुड़े संदीप श्रीवास्तव
‘ईटीवी भारत’ से विदाई लेकर इस मीडिया समूह से जुड़े संदीप श्रीवास्तव
करीब साढ़े तीन साल ‘ईटीवी भारत’ (ETV BHARAT) में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्य करने के बाद संदीप श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है। अब वे हैदराबाद से नोएडा आ गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
करीब साढ़े तीन साल ‘ईटीवी भारत’ (ETV BHARAT) में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्य करने के बाद संदीप श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है। अब वे हैदराबाद से नोएडा आ गए हैं। उन्होंने अपनी नई पारी जी मीडिया (ZEE MEDIA) के साथ शुरू की है। उन्होंने यहां ‘जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड’ (ZEE UTTAR PRADESH-UTTARAKHAND) में बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है।
इससे पहले ‘ईटीवी भारत’ में संदीप की पारी बेहद शानदार रही। इन्होंने यहां एंकर के तौर पर भी कार्य किया। साथ ही प्रयागराज और लखनऊ में कुछ ख़बरें कवर कर रिपोर्टिंग भी की। वहीं, ‘ईटीवी भारत’ से पहले संदीप लखनऊ से संचालित होने वाले न्यूज चैनल ‘लाइव टुडे’ (LIVE TODAY) में थे। यहां एंकर के तौर पर कार्य करते हुए उन्होंने अपने गृह प्रदेश में खास पहचान बनाई।
करीब 14 साल से पत्रकारिता जगत में सक्रिय और प्रयागराज के रहने वाले संदीप राजनीति शास्त्र और इतिहास में स्नातक होने के साथ ही जनसंचार में परास्नातक हैं। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में साल 2004-07 और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (नोएडा कैंपस) में साल 2007-09 बैच के छात्र रह चुके हैं।
उन्होंने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में ‘टीवी 100’ (TV 100) और ‘न्यूज 24’ (NEWS 24) इंटर्नशिप (INTERNSHIP) से की थी। इसके बाद साल 2009-10 में दिल्ली से संचालित चैनल ‘ए2जेड न्यूज’ (A2Z NEWS) में जूनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया। फिर वे ‘जीएनएन न्यूज’ (GNN NEWS) में एंकर और ‘4 रियल न्यूज’ (4 REAL NEWS) के कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्य किया।
साल 2015- 17 के दौरान संदीप ने जयपुर में ‘राजस्थान पत्रिका’ ग्रुप के साथ काम किया। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वेंचर (rajsthanpatrika.com) में काम करने के साथ ही रीजनल न्यूज चैनल ‘पत्रिका टीवी’ (PATRIKA TV) की लॉन्चिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे ‘पत्रिका टीवी’ की लॉन्चिंग टीम के सदस्य रहे और कई न्यूज बुलेटिन की एंकरिंग की।
इसके अलावा संदीप ने पाक्षिक मैगजीन ‘लोकायत’ (LOKAYAT) में सब एडिटर और ‘प्रथम प्रवक्ता’ में फ्रीलांस कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर भी कार्य किया।
संदीप को अध्यापन का भी अनुभव है। इन्होंने साल 2013-14 के दौरान करीब डेढ़ साल प्रताप यूनिवर्सिटी जयपुर (PRATAP UNIVERSITY, JAIPUR) के मॉस कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म विभाग में टीचिंग एसोसिएट के तौर पर भी काम किया है।
टैग्स जी मीडिया ईटीवी भारत संदीप श्रीवास्तव जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड